रिपोर्ट - राज आर्या
साऊघाट ब्लाक मुख्यालय का औचक निरीक्षण बुधवार को डी० डी० ओ० नीरज कुमार
श्रीवास्तव द्वारा किया गया जिसमे कंप्यूटर ऑपरेटर कक्ष, वरिष्ठ सहायक कक्ष
,लेखाकार क्षेत्र पंचायत सदस्य, लेखाकार ग्राम पंचायत सदस्य ,सहायक विकास
अधिकारी कक्ष, ओडीएफ वार रूम, कार्यालय विकास अधिकारी ,शौचालय स्टोर
रूम,माडल आवास,शौचालय,प्रेयजल सहित का निरीक्षण किए। डीडीओ ने वीडियो से
कहा कि ब्लॉक सभागार में लगे पेड़ पर नंबरिंग करवाएं ।
वहीं मॉडल आवास के
पीछे पूरे झाड़ झंकार को जल्द से जल्द साफ सफाई करवाने का निर्देश दिया ,
एडीओ पंचायत सहाबुद्दीन ओडीएफ बार रूम प्रभारी परमेश्वर दयाल द्वारा बुधवार
को शौचालय का लक्ष्य के बारे में जानकारी लिया तो बताया कि 87 ग्राम
पंचायत में 435 का लक्ष्य था जिसमें 400 शौचालय का कार्य चल रहा है जिसमें
126 राजगीर मिस्त्री कार्य कर रहे हैं एडीओ पंचायत ,वार रूम प्रभारी से
शौचालय रजिस्टर मांगा उसमें सही ढंग से डिटेल ना होने पर एडीओ पंचायत व
बार रूम प्रभारी पर डीडीओ बिफर पड़े और चेताते हुए कहा कि इसे सही ढंग से
पूर्ण करो अधूरा कार्य ठीक नहीं है।ब्लाक मे चल रहे कैन्टीन मे खुले मे रखा
पकौड़ी देख बोले कि इसे ढक कर रखो और सही तेल का प्रयोग करो जिससे लोगो के
सेहत पर नुकसान ना पहुचाए।
वही ब्लॉक में मौजूद रोजगार सेवक ऋतुराज चौधरी
,अमित किशोर यादव ने डीडीओ को अवगत कराया की हमें 5 माह से वेतन नहीं मिल
रहा है जिससे हम और हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच रहा है डीडीओ ने
मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि जल्द से जल्द आप लोग को वेतन दिलाया
जाएगा इस अवसर पर एडीओ पंचायत सहाबुद्दीन, एडीओ आईएसबी सुनील कुमार आर्या,
अभिषेक पटेल ,राशिद, सुशील ,देवेंद्र, गुफरान अहमद, नेहा वर्मा ,मधुसूदन
प्रजापति,आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।