ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी
मुख्यमंत्री का गृह जनपद गोरखपुर महामहिम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रथम आगमन पर स्वागत के लिए तैयार कर लिया
गया है। सड़कों पर सफाई , गड्ढामुक्त सड़क, दीवारों पर पेंटिंग एवं रात को
गुजरने पर रंग-बिरंगी रोशनी के साथ दीपावली का एहसास आदि का ख्याल रखा गया
है । इतना ही नहीं एयरपोर्ट के रास्ते में पड़ने वाले रामगढ़ ताल के
किनारे बड़े बड़े पेड़ लगाए गए हैं मानो वे वर्षों पुराने हों।
गौरतलब
है कि 9 दिसम्बर को माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राष्ट्रपति के रूप
में गोरखपुर में पहला आगमन हैं एवं उनके स्वागत के लिए गोरखपुर प्रशासन के
साथ साथ राजधानी लखनऊ भी पूरी तैयारी में लगा हुआ है। दरअसल मुख्यमंत्री
के गृह जनपद के कारण राजधानी से भी अपने अपने विभाग को हाईकमान के द्वारा
दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। गोरखपुर में महामहिम बतौर मुख्य अतिथि के रूप
में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
स्वागत
एवं व्यवस्था में कोई चूक न हो इसका भरपूर ध्यान रखा गया है और इसके
मद्देनजर एक दिन पहले से ही मंत्री स्तर के नेताओं का आगमन शुरू हो गया है
जबकि स्वय मुख्यमंत्री 9 दिसम्बर को सुबह 9.35 तक पहुंचने वाले हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।