रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
इन्दरगढ़ थाना क्षेत्र के गुंदारा गाँव निवासी उन्नीस वर्षीय सौरभ उर्फ सर्वेश का अनन्तपुर गाव की एक युवती से उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जानकारी होने पर परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी, बुधवार को उसकी सगाई भी हो गई, तो सौरभ को ये नागवार गुजरा उसके बाद कल देर शाम उसने उसे गाँव बाहर युबती को मिलने के लिए वुलाया। सौरभ युवती से उसके गांव के बाहर मिला। युवती ने परिजनों की मर्जी के अनुसार ही शादी करने की बात कही इससे क्षुब्ध सौरभ युवती का दुपट्टा लेकर चला गया।
युवती
के घर जाने के बाद उसने आदर्श जनता इंटर कालेज के पास वम्बा पर खड़े
गुलरिया के पेड़ मे दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ पर फंदे से झूल गया। सुबह
ग्रामीणों ने शव लटका देखकर परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। सीओ तिर्वा
सुबोध जायसवाल, उप निरीक्षक कमलेश कुमार और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर
पहुँच गए जिसके बाद सभी ने मौत के कारणों की जाँच शुरू की।
पुलिस
की तहकीकात में सौरभ के दाएं हाथ पर सुसाइट नोट बंधा मिला। उसमें
प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने के कारण आत्महत्या करने का जिक्र किया था।
जेब से मोबाइल और 900 रुपये भी बरामद हुए हैं। पिता ने बताया कि एक सप्ताह
से सौरभ परेशान था। रात में भी घर में नहीं रुकता था। सीओ ने बताया कि
परिजनों ने आत्महत्या की सूचना दी है, मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।