लखनऊ - महेंद्र मिश्रा
आज, जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मा0 आर0 पी0 चौधरी ने जिला बुलन्दशहर के स्याना में हुई हिंसा की घटना को बहुत ही दुःखद बताया है।उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में लोग कानून को अपने हाथ में लेने लगे है यह अतिविचारणीय एवं चिंताजनक स्थिति बन रही है ।
ऐसा लग रहा है कि सत्ताधारी पार्टी प्रदेश में स्वस्थ वातावरण बनाने में नकारात्मक कार्य कर रही है ।
उन्होंने कहा है कि शासक को हर प्रकार से निष्पक्ष रह कर कानून व्यवस्था को ठीक ठाक रखने का प्रथम कर्तव्य मान कर काम करना चाहिए ।महात्मा बुद्ध के देश में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए ।उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने एवं इस घटना की निष्पक्षता पूर्वक जाँच कराकर दोषियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की माँग करते हुए कहा है कि सख्त कार्यवाही से ही प्रदेश में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकती है।निवेदक -सुभाष पाठक, प्रदेश महासचिव, जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।