ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज एक निजी
कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे। जहां सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत
किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर साधा निशाना
हमारा भगवान विकास होना चाहिए
निजी
कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मिडिया
के सवाल योगी जी ने जिस तरह से हनुमान जी को दलित कह डाला जिस पर वार करते
हुए अखिलेश ने कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी को भगवान याद आने लगते हैं और
खास तौर पर चुनाव नजदीक है जनता सोच समझकर मतदान करे तो उसका भाग्य बदलेगा
ऐसे बयान जानबूझकर दिए जा रहे हैं कि असली मुद्दों से जनता का ध्यान हटाया
जा सके।
हम सबके भगवान एक है गरीबी, बेरोजगारी, कारोबार के बारे में बात न
हो इसलिए ऐसी बात हो रही है। उन्होंने कहा कि आपका भविष्य बेहतर हो हमारा
भगवान विकास होना चाहिए जिस दिन विकास को भगवान मान लिया उस दिन हर परिवार
के तरक्की और खुशहाली होगी। खजांची के जन्मदिन के मौके पर बधाई देते हुए
कहा कि हम उसे घर इसलिए दे रहे हैं कि पता चले, कि हम गरीबों का विकास
कैसे करें। समाजवादी हमेशा गरीबो के लिए ही कार्य करती है। खजांची वह बच्चा
है जो नोटबन्दी के दौरान लाइन में पैदा हुआ था जिसका नाम खजांची रखा गया
था।
पूरी तरह से फर्जी एनकोउन्टर हो रहे हैं
अखिलेश ने प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये एनकाउंटर नहीं धोखा है कानून व्यवस्था खराब है पूरी तरह से फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं लगातार सरकार को इसके लिए नोटिसे भी मिल रही हैं। अपराधी छोडिये पुलिसवाले भी खुद को फर्जी गोली मार रहे हैं। उन्होंने आगे शौचालय के मुद्दे पर बीजेपी, कांग्रेस को एक समान बताया। अखिलेश ने सीएम योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां कानून व्यवस्था खराब होने की बात पर हनुमान चालीसा पढ़ने की बात करती है। 5 राज्यों के चुनाव के नतीजों पर अखिलेश ने कहा के देश में अब ऐसी लहर चलने वाली है, जिसमें बीजेपी उड़ जाएगी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।