ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
फीलखाना थाना क्षेत्र के बिरहाना रोड में उस वक्त हड़कम् मच गया जब एक
निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी. जिसके
चलते वहा पर काम कर रहे 4 मजदूर बुरी तरह मलबे में दब गए। घटना की सूचना
क्षेत्रीय लोगो ने पुलिस को देकर बचाव कार्य मे शुरू किया। और धीरे धीरे
चारो मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फाननं
में सभी मजदूरों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उनका
उपचार किया जा रहा है
वही एक मजदूरको डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की सूचना पर प्रशासन के अलधिकारी मौके पर पहुंच करा जांच में जुट गए है। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग नामी ज्वैलर्स राजेन्द्र अग्रवाल की है.क्षेत्रीय लोगो का कहना है की यहां पर मानकों के विरुद्ध बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी जिसके कारण यह हादसा हुआ है इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई भी कार्यवाई नही की गई। और यह हादसा हुआ है घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हादसे के बाद से ठेकेदार और मालिक फरार हैं।
बिरहाना रोड में लगभग सैकड़ो से
ज्यादा बिल्डिंग जर्जर हालत में है जिन्हें तुड़वाकर उनके मालिक उन
बिल्डिंगों को अपार्टमेन्ट का रूप देने में लगे हुए है सोने चांदी के नाम
से मशहूर जेवलर्स की दूकान के मालिक राजेन्द्र अग्रवाल की जगह पर बेसमेंट
की खुदाई कराकर बिल्डिंग का कार्य पिछले 3 महीने से कराया जा रहा था इस
दौरान मानकों को ताक पर रखते हुए इसका निर्माण तेजी से किया जा रहा था. इस
दौरान दूकान मालिक ने निगम का फुटपाथ भी कब्जे में लेकर रास्ता बंद कर
दिया और उसपर शटरिंग लगा दी।
शुक्रवार को
बेसमेंट की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी और उसमें रामकुमार 35, मो आजाद और
मो बसरुदीन के साथ लखन बुरी तरह दब गए अस्पताल ले जाते समय लगन की मौत
हो गयी जबकि तीन मजदूरों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
क्षेत्रीय पार्षद विकास जयसवाल ने बताया कि यह निर्माणाधीन बिल्डिंग केडीए और पुलिस की मिलीभगत के चलते बनाई जा रही थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है हादसा और भी बड़ा हो सकता था लेकिन सही समय से मजदूरों को इलाज मिलने के चलते तीन मजदूरों की जान बचा ली गयी है जबकि एक कि मौत हो गयी है।घायल मजदूर रामकुमार की पत्नी जमुना ने बताया कि हम पिछले 8 दिनों से ही यहां काम कर रहे है इसके एवज में 300 रपये मजदूरी के मिलते है हम पति पत्नी दोनों काम कर रहे थे दोपहर में अचानक तेजी से आवाज आई और पलट कर देखा तो चारो तरफ मिट्टी की धुंध दिखाई देने लगी और लोग बचाओ बचाओ की आवाज़ लगा रहे थे हम भी अपनी जान बचाकर भागे बाद में दूसरे मजदूर ने बताया कि तुम्हारा पति मलबे में दबा हुआ है पास जाकर देखा तो वह मलबे में दबे हुए थे और साथी मज़दूर उन्हें निकलने की जुगत में जुटे हुए थे यह तो ऊपरवाले रहमो कर्म है कि पति की जान बच गयी नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।डॉक्टर गीता ने बताया कि बेसमेंट की दीवार ढहने से तीन मजदूर घायल हुए है जिनका इलाज किया जा रहा है दो की हालत गम्भीर है जबकि एक की स्थिर है।
एस
पी वेस्ट संजीव सुमन ने बताया की यह बेसमेंट की दीवार गिरी है जिसकी सूचना
पर पहुंचे जिसमें 1 की मौत हो गयी है जबकि 3 घायल है बताया कि घटना की
जांच की जा रही है इस मामले में केडीए हो या पुलिस की यदि किसी भी व्यक्ति
की संलिप्तता सामने आती है उस पर भी ठोस कार्यवाई की जाएगी।




No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।