ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
प्लेक्सस हॉस्पिटल्स हर्ट सेंटर के तत्वावधान में एक निशुल्क स्वास्थ्य
शिविर का कानपुर प्रेस क्लब में आयोजन किया गया इस स्वास्थ्य शिविर में
मुख्य अतिथि के रूप में एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने शिरकत की साथ ही
खुद भी उन्होंने अपना बीपी और सुगर की जांच करवाई और पत्रकारों व उनके
परिजनों ने भी इस स्वास्थ्य शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
बढ़ चढ़ कर लोगों ने लिया हिस्सा
प्लेक्सस
हॉस्पिटल्स हर्ट सेंटर जो कि टाटमिल स्थित कृष्णा सुपर स्पेशियलिटी
हॉस्पिटल के सेकंड फ्लोर पर स्थित है यह सेंटर पिछले कई दिनों से शहर भर
में अलग अलग जगहों पर ऐसी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता आ रहा है
आज के दौर में लोग अपनी इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में स्वास्थ्य की परवाह किये
बिना कार्य करते रहते है और अंत मे उन्हें कई बीमारियां घेर लेती है उन्हें
अपने स्वास्थ्य को लेकर हमेशा गम्भीर रहना चाहिए जिसको लेकर आज यह निशुल्क
स्वास्थ्य शिविर प्रेस क्लब में लगाया गया है जहां पत्रकार व उनके परिजन
समेत गरीब लोग भी इस शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है ।डॉक्टर रमेश
यादव व डॉक्टर संजय मिश्रा की देखरेख में उनकी टीम लोगों का परीक्षण और
जांच कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति स्वस्थ कैसे रहा जाए इसकी सलाह दी जा
रही है।
इस अवसर पर खुद एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बीपी व सुगर की
जांच करवाई इस दौरान पत्रकारों व उनके परिजनों ने भी इस शिविर का हिस्सा
बनकर अपना परीक्षण करवाया। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि ऐसे
स्वास्थ्य शिविर होते रहना चाहिए जिससे लोग भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
रहें।
वहीं डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी से लोग
डिप्रेशन में जा रहे है जिससे शरीर को नुकसान पहुंच रहा है आप इसके लिए
अपनी दिनचर्या को सुधारें, खान पान दुरुस्त रखें और स्वस्थ रहने के लिए योग
व्यायाम का भी सहारा लें जिससे आप स्वस्थ बन सकें। आज यहां ईसीजी, बीपी,
कोलेस्ट्रॉल व सुगर की जांच की जा रही है। प्रेस क्लब के संरक्षक सरस
बाजपेई ने बताया कि यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर हर व्यक्ति के लिए लगाया
गया है चाहे वह गरीब हो या कोई भी सभी का निशुल्क जांच कर परीक्षण किया
गया है और प्रेस क्लब भी ऐसे जागरूकता स्वास्थ्य शिविर आगे भी कराता रहेगा
जिससे आम व्यक्ति के साथ ही पत्रकार भी अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकें।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।