रविवार
को वीआईपी रोड स्थित खलासी लाइन में उस समय पुलिस के हाथ पाँव फूल गए जब
पुलिस प्रशासन खलासी लाइन और एल्गिन मिल सेटलमेंट कॉलोनियों को खाली कराने
के लिए पहुंची थी इस दौरान। एक महिला ने कालोनी खाली करने से मना कर दिया
जिसके बाद पुलिस जबरन उसकी कालोनी खाली कराने लगी तभी महिला ने अपने ऊपर
मिटटी का तेल डाल कर आग लगाने का प्रयास किया। यह देख पुलिस के हाथ पाँव
फूल गए और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला से मिटटी के तेल का गैलन
छीना लिया।
इस दौरान पुलिस प्रशासनिक के अधिकारियों से कालोनी में रहने
वाली महिलाओ को झड़प भी जमकर हुई। वही हंगामा कर रही भीड़ ने प्रधानमंत्री
मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। ब्रिटिश इंडिया
कॉरपोरेशन की संपत्तियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद खाली कराया जा रहा है।
लेकिन वहा पर रहने वालो के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नही की गई
है,जबकि कर्मचारियों का दस प्रतिशत वेतन और ड्यूज सिर्फ इसीलिये रोका गया
था
ताकि उन्हे उन कॉलोनियों में रहने की सुविधा मिलती रहे। इनमें से कुछ परिवार कई सालों से परिसर के अंदर झोपडपट्टी मैं रहकर अपनी गुजर बसर कर रहे है। वहीँ हाईकोर्ट के आदेश के बाद एल्गिन मिल और कानपुर टेक्सटाइल की संपत्तियों को खाली कराया जा रहा है। अदालत ने प्रशासन को आवासीय परिसरो को खाली कराने के लिए 5 दिसंबर तक का वक्त दिया था। ऐसे में प्रशासन जल्द से जल्द अदालत के आदेश के तहत सभी परिसरों को खाली कराने में जुटा हुआ है। एल्गिन मिल परिसर मैं रह रहे लोगों को परिसर खाली करने का अल्टीमेटम देने रविवार दोपहर एसीएम -5,एमपी सिंह,सीओ कर्नलगंज मनोज कुमार गुप्ता,बीआईसी के प्रापर्टी आँफिसर एसएस रावत सर्किल फ़ोर्स के साथ जब परिसर पहुंचे तो वहाँ पर कई वर्षों से रह रही महिलाओं ने अधिकारियों द्वारा दिए गये अल्टीमेटम का विरोध करते हुए महिला मायावती के साथ एक अन्य युवती ने अधिकारियों के सामने ही अपने शरीर पर मिटटी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
इस
दौरान वहाँ मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की।इस पर बड़ी
संख्या मैं महिलायें प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए
वीआईपी रोड पर आ गई और रोड जाम करने लगी। इस दौरान कुछ देर के लिए वीआईपी
रोड पर अफरातफरी मच गई। इसी बीच रोड पर जाम लगता देख पुलिस ने लाठियां
पटककर महिलाओं को खदेड़ दिया। तब जाकर जाम खुल सका।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।