ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शहर
व्यापारियों व वैश्य संगठनों से जुड़े पदाधिकरियों ने शनिवार को कैंट थाने
में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पे मुकदमा दर्ज करने को लेकर
प्रार्थनापत्र दिया। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा,प्रान्तीय व्यापार मण्डल व
वैश्य महासंगठन से जुड़े आक्रोशित पदाधिकरी अभिमन्यु गुप्ता की अगुवाई में
थाना छावनी पहुँचे और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी कर कानूनी कार्यवाही की
मांग करी है ।
अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की सोशल मीडिया में कुछ समाचार पत्रों की कटिंग दिखीं जिसमें अमित शाह ने देश के बनिया व व्यापारी को मुनाफ़ाख़ोर व चोर कहा।बनियों और व्यापारियों को चोर कहने से नाराज़ वैश्य और व्यापारी समाज ने फौरन अमित शाह पे मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही करने की माँग करी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूंदी विधानसभा क्षेत्र में किसानों को सम्बोधित करते हुए देश के बनियों और व्यापारियों को चोर कहा।
ये खबर कई अखबारों व सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश में फैली।और आज
तक इसका खंडन अमित शाह की तरफ से नहीं आया।उन्होंने कहा कि अमित शाह की
ट्विटर पे उनसे इस इस बात की सत्यता पूछी गई पर उसमें भी कोई जवाब नहीं
आया।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि यही दर्शाता है कि इतने संवेदनशील मामले पे
भी अमित शाह चुप हैं।देश का वैश्य व व्यापारी समाज तत्काल इस मामले की जांच
की मांग करता है और अमित शाह पे तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग करता
है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।