ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत बुधवार फुल
एक्शन में नजर आये। उन्होंने अचानक बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में
छापेमारी की। अचानक जिलाधिकारी को देख कर बीएसए और विभागीय अधिकारियों के
हाथ पैर फूल गये।
जिला
अधिकारी सबसे पहले कम्प्यूटर कार्यलय में गये और ऑनलाइन आने वाली शिकायतों
और स्कूल की लिस्टों को कम्प्यूटर में खंगालना शुरू किया। मगर कम्प्यूटर
में पासवर्ल्ड लगे होने के चलते उन्हें काफी देर तक बैठ कर खुलने का इंतजार
करना पड़ा। विभाग के किसी भी कर्मचारी को कम्प्यूटर का पासवर्ल्ड ही नहीं
मालूम था। जिसके बाद जिलाधिकारी फाइलों को देखने पहुंचे।
जहां उनको अनगिनत
खामियां मिली। उन्होंने सबसे पहले मिडडे मिल रजिस्टर, पेशंन
रजिस्टर,स्कूलों की मान्यता के लिये आवेदनों की फाइल देखी। खामियां मिलने
पर अधिकारी ने वहां के कर्मचारियों को जमकर फटकार लगायी और कागजों को
दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बीएसए कार्यालय में 4
वर्षों से जमे लिपिक को तत्काल हटाने के दिये आदेश दिए। उन्होंने स्कूलों
की मान्यता वाली फाइलों के रख रखाव के सुधार के लिये निर्देश दिए। डीएम के
कड़े सवालों से बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी के भी माथे पर पसीना छूट गया।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।