फर्रुखाबाद - गुरुनानक के जन्मोत्सव के उपरांत ज्ञानी गुरुओं के साथ यात्रा का शुभारंभ किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 2 December 2018

फर्रुखाबाद - गुरुनानक के जन्मोत्सव के उपरांत ज्ञानी गुरुओं के साथ यात्रा का शुभारंभ किया

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

गुरुनानक के जन्मोत्सव के उपरांत सिख समाज के लोगो ने शोभायात्रा का आयोजन किया जिसमें अमृतसर से आये ज्ञानी गुरुओं के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें आगरा से आई गटका टीम के खिलाड़ियों ने यात्रा के दौरान ऐसे करतब दिखाए |


जिनको देखकर लोगो के रोंगटे खड़े कर दिये क्योकि कीलो के ऊपर सिर रखकर उसके ऊपर नारियल रखकर हथौड़े से तोड़े गए उसके साथ आँखों मे पट्टी बांधकर अन्य युवको के शरीर के पास नारियल फोड़े गए है।




इस प्रकार के हैरत अंगेज करतब देखने के लिए मुख्य मार्ग पर लोगो की भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी।यह शोभायात्रा फतेहगढ़ गुरुद्वारा से शुरू होकर कचहरी तिराहा से कोतवाली होते हुए लालगेट उसके बाद लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारे पर समापन किया गया है।जिसमे सिख समाज के लोगो ने बाहे गुरु जी खालसा के जयकारों को लगाते हुए भागीदारी की है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।