कानपुर -- जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत ;पिता घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 28 December 2018

कानपुर -- जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत ;पिता घायल

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
 
महराजपुर थाना अंतर्गत छतमरा रोड पर जेसीबी मशीन की टक्कर से  स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया घटना के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची  पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।
 
 
 
 
रेलबाजार में रहने वाला युवक राहुल  अपने पिता राजेंद्र के साथ  छतमरा गांव अपनी  चाय की दूकान खोलने के लिए जा रहा था तभी  छतमरा रोड पर जेसीबी मशीन ने  अनियंत्रित हो कर स्कूटी में टक्कर मार दिया जिससे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता बुरी तरह घायल हो गए। सीओ सदर केरवि कुमार   की मृतक राहुल अपनी स्कूटी से दुकान जा रहा था तभी जेसीबी मशीन ने स्कूटी में टक्कर मार दिया जिसमे युवक राहुल की मौत  हो गई जबकि ,उसके पिता घायल हो गए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।