चीफ रिपोटर UP - चन्द्र मोहन तिवारी
भारतीय जनता पार्टी की
बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए
पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सावित्री बाई फुले ने
कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगातार लगाये जा रहे आरोपों की पुष्टि करते हुए
कहा कि कि केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में संविधान और लोकतंत्र पर
लगातार हमला हो रहा है, यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है।
प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता विशाल राजपूत ने आज जारी बयान में कहा कि देश का
दलित वर्ग, पिछडे़ और अल्पसंख्यक वर्ग को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है
तथा साढ़े चार साल पहले किये गये वादों को न पूरे करने पर धार्मिक उन्माद
फैलाकार वोट लेने की कोशिश भाजपा कर रही है।
प्रवक्ता
ने कहा कि भाजपा की ही सांसद सावित्री बाई फुले द्वारा भाजपा पर यह आरोप
लगाना कि दिल्ली में संविधान जलाने वालों पर कोई कार्यवाही न करना इस बात
का संकेत है कि भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस
पार्टी लगातार भाजपा को इन्हीं सब मुद्दों पर घेरती रही है।
राजपूत ने कहा कि अब भाजपा की सांसद सावित्री बाई फुले और योगी सरकार में
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार पर
आरोप लगाने से यह स्पष्ट हो जाता है कि मोदी और येागी सरकार किसान, नौजवान,
महिला और छोटे व्यापारियों के विरोध में काम कर रही है जिसके चलते आज
भाजपा के ही सांसद और विधायक अब पार्टी छोड़ने के लिए विवश हो रहे हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।