राजधानी और नोएडा में दलित महापुरुषों के
नाम पर बनाए गए स्मारकों और पार्कों में फिल्मों की शूटिंग और शादी के
पहले की जाने वाली दुल्हा-दुल्हन की फोटोग्राफी पर जेब हल्की करनी होगी।
स्मारक संरक्षण समिति ने इसको लेकर नीति बना दी है। जिसमें शूटिंग को छह और
24 घंटे के दो स्लॉट में बांटा गया है। जिसमें एक से लेकर ढाई लाख रुपये
तक और प्री वेडिंग फोटोग्राफी के लिए 10 से 15 हजार रुपये का शुल्क लगाया
जाना तय कर दिया गया है।
इस तरह से तय की गईं फिल्म धारावाहिक की शूटिंग दरें
- सामाजिक परिवर्तन स्थल में छह घंटे का डेढ़ लाख और 24 घंटे का साढ़े चार लाख।
- गोमती विहार खंड-1 में छह घंटे का एक लाख, 24 घंटे का सवा दो लाख
- गोमती विहार खंड 2 में छह घंटे का एक लाख और 24 घंटे का सवा लाख रुपये।
- गोमती विहार खंड-3 में छह घंटे का एक लाख और 24 घंटे का 1.60 लाख
- कांशीराम ग्रीन इको गार्डेन छह घंटे का डेढ़ लाख और 24 घंटे का साढ़े पांच लाख रुपये।
- राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा में छह घंटे का एक लाख और 24 घंटे का ढाई लाख।
- अंबेडकर पार्क, बादलपुर में छह घंटे का एक लाख और 24 घंटे का दो लाख रुपये।
- कांशीराम स्मारक स्थल, बौद्ध विहार शांति उपवन, रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक लाख छह घंटे और ढाई लाख रुपये 24 घंटे में लिये जाएंगे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।