ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शनिवार को एसएनसेन पीजी गर्ल्स कालेज में संरक्षक दिवस *लावण्या*
वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि कर रूप में
कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता ने शिरकत की जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर
कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुतियां भी
दीं।
सुंदर प्रस्तुतियां देख हाल में बैठे अतिथियों ने जमकर बजाई ताली
लावण्या
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ और उसके बाद मंगलाचरण
महिषासुर मर्दिनी का भव्य प्रस्तुति छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया
जिसे देख कर हाल में बैठे अतिथि भक्तिमय हो उठे। मां आदि शक्ति का रौद्र
स्वरूप और महिषासुर वध का अद्भुत और सुंदर नृत्य के साथ मां के दरबार मे
गुलाल उड़ाते और फूलों की होली खेलते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए
वही यशोधरा पर नाटक ,लोक संगीत,एकल नृत्य,सितार वादन,कव्वाली
,भरतनाट्यम,ग़ज़ल, शिवतांडव समेत तमाम प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान मुख्य
अतिथि कुलपति डॉक्टर नीलिमा गुप्ता ने इस प्रस्तुति की जमकर प्रशंसा की।
कालेज की
प्राचार्या पूर्णिमा तिवारी ने बताया कि यह
वार्षिकोत्सव हमारे संस्थान में आयोजित किया गया है जिसमें विभिन्न
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसमें मंगलाचरण महिषासुर मर्दिनी
जैसी प्रस्तुतियां समाज में नारी सशक्तीकरण को भी बढ़ावा देती है ऐसे मां का
भव्य स्वरूप दिखाया गया। साथ ही राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्ता द्वारा
रचित यशोधरा खण्डकाव्य का मंचन, लोक गीत अनेकता में एकता को पिरोए हुए समेत
तमाम मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
इस अवसर पर डॉक्टर प्रीति सिंह, निशा अग्रवाल,रानी वर्मा समेत तमाम प्रोफेसर मौजूद रहीं।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।