रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में तेज रफ़्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। जीटी रोड पर
नौली चौराहा के पास तेज रफ्तार जा रही दो बाइकें आपस में टकरा गई जिसके
बाद बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर गिरे पांच लोगों को पीछे
से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने
अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो घायल का तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
जनपद
कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदारीनगला निवासी पच्चीस
वर्षीय सितेंद्र पुत्र ईश्वरदयाल शुक्रवार रात बाइक से गांव लौट रहा था।
उसके साथ गांव का चौबीस वर्षीय मुकेश उर्फ गब्बर पुत्र वीरेंद्र कुमार भी
था। जीटी रोड पर नौली चौराहा के पास दूसरी बाइक सितेंद्र की बाइक से टकरा
गई। इससे दोनों बाइक पर सवार पांच लोग सड़क पर जा गिरे। इस बीच तेज रफ्तार
ट्रक ने पांचों को रौंदता हुआ निकला गया। हादसे के बाद आस-पड़ोस के लोगों
की भीड़ जुट गई।
थोड़ी ही देर में इससे हाईवे
पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया,
जहां डॉक्टरों ने सितेंद्र को मृत घोषित कर दिया, दूसरी बाइक पर सवार दो
लोगों की भी अस्पताल में मौत हो गई। दो घायलों को गंभीर हालत के चलते
मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया
कि हादसे में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जबकि दो मृतक की शिनाख्त के
प्रयास किए जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।