ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शहर में चरमराई विद्युत व्यवस्था और अंडर ग्राउंड केबिल डालने से आमजनमानस
को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर शनिवार को सीसामऊ
विधानसभा सपा विधायक इरफान सोलंकी अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ मे केस्को
एमडी का घिराव कर उन्हें ज्ञापन देने के लिये पहुंचे इस दौरान विधायक ने
केस्को एमडी से लिखित में शिकायत कर उन्हें सभी परेशानियों की जानकारियां
दीं।
विधायक
इरफान सोलंकी ने बताया कि सीसामऊ विधानसभा के कई क्षेत्र जिनमे
कर्नलगंज,गम्मू खां का हाता, छोटे मियां का हाता ,लकड़ी मंडी ,नई सड़क जैसे
तमाम क्षेत्र ऐसे है जिनमें विद्युत विभाग द्वारा एबीसी लाइन उतारकर उन्हें
अंडर ग्राउंड लाइन में तब्दील किया गया है जिनके चलते जगह जगह मीटर बक्सों
में जो लोहे के पाइप जुड़े हुए है उनमें अक्सर करेंट उतर् आता है जिसके
चलते कई घटनाएं क्षेत्र में घटित हो चुकी है
जिससे आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसकी शिकायत पहले भी केस्को के अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई आलम यह है कि लोग दहशत में अपने घरों में रहने को मजबूर है वही बरसात के समय मे यह पाइप जानलेवा साबित हो रहे है इसके साथ ही विधायक ने बताया कि जो क्षेत्र में एबीसी लाइने उतारकर अंडर ग्राउंड डाली जा रही है उसके एवज में विद्युत विभाग पहले विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग कनेकशन देने की व्यवस्था करे फिर अंडर ग्राउंड केबिल डाले। इससे क्षेत्र में अंधकार की स्थिति व्याप्त जो रही है जिससे आम जनमानस बुरी तरह प्रभावित है।
विद्युत
व्यवस्था ऐसी हो गयी है एबीसी लाइने उतारकर लोगों को न तो मीटर दिए जा रहे
वहाँ रहने वाले लोग मारे दहशत के अपने बच्चो को घर मे ही रखे है। लाइने
डाले लेकिन लोगों की उचित व्यवस्था भी करें कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे
को उठाया जाएगा और सीएम योगी से कहा जायेगा कि शहर को अच्छा करने के साथ इस
ओर भी ध्यान दें। 40 -40 दिनों से लोग मीटर अप्लाई कर चुके है लेकिन उनका
मीटर अब तक नही लगा केस्को एमडी सौम्या अग्रवाल से मिलकर उनको ज्ञापन दिया
है और मांग की है कि इस व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करें। वहीं
केस्को एमडी ने भी कहा है कि हमारी टीम इस मामले को देखेगी और उसका
निस्तारण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जब आप शहरवासियों को उजाला
नही दे सकते हो तो ऐसे सम्मानित पदों पर रहने का कोई अधिकार नहीं।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।