बस्ती - सरकार की योजनायें सिर्फ कागजी व दिखावटी - चन्द्रमणि पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 14 December 2018

बस्ती - सरकार की योजनायें सिर्फ कागजी व दिखावटी - चन्द्रमणि पाण्डेय


जिला संवाददाता बस्ती 


विकास के मामले में युपी सरकार के अजब गजब कारनामे आये दिन देखने को मिलते हैं किसी गांव में शौचालय नहीं पर गांव ओ.डी.एफ.,गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं पर गांव आदर्श,कुछ युं ही कहानी हर्रैया विधानसभा के हाइवे पर बसे चौकडी ग्रामसभा के लोकईपुर गांव का है



 जहाँ पर सीताराम शुक्ला दाताराम शुक्ला विनोद  पाण्डेय अजय मुन्नू सहित आधा दर्जन ग्रामीणों को बिना विद्युत कनेक्शन दिये ही बिल थमा दिया गया है ग्रामीणों ने आज अपनी पीडा रालोद प्रदेशसचिव चन्द्रमणि पाण्डेय से बताया  कि हम ग्रामीणों को न्याय दिलाने का हर सम्भव प्रयास करेंगें जरूरत पडी तो आगामी सोमवार को विद्युत उपकेन्द्र हर्रैया का घेराव भी करेंगें उन्होंने कहा कि जबसे देश प्रदेश में भाजपा सरकार आई है कागजों में ही आम जन को अच्छे दिनों की सौगात दे रही है जनता बिना बिजली बिल देने वाली सरकार को अब स्वीकार नहीं करेगी जिसका संकेत पांच राज्यों के चुनाव में मिल चुका है!

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।