ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी
सोनबरसा क्षेत्र में छिनैती की घटनाएं होने एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपने क्षेत्रों में जांच करने के क्रम में सोनबरसा चौकी इंचार्ज के द्वारा आज सोनबरसा के बैंक एवं ए टी एम की औचक जांच किया गया एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ किया गया।
गोरखपुर
के नये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा० सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा सुरक्षा के
मद्देनजर क्षेत्र में रुटीन जाच के निर्देशन के तहत आज सोनबरसा चौकी
इंचार्ज अंजनी कुमार यादव ने दिलीप कुमार गौड़ के साथ सोनबरसा के स्टेट
बैंक ऑफ इंडिया , पुर्वांचल ग्रामीण बैंक एवं एटीएम पर पहुंच कर औचक
निरीक्षण किया और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की ।गौरतलब है कि गत दस दिनों में सोनबरसा क्षेत्र के तहत छिनैती की दो घटनाएं हुई हैं इसके कारण भी पुलिस सक्रिय है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।