ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
कोहना थाना क्षेत्र के भैरव घाट स्थित एक गैराज में सुबह 4:00 बजे बजे के करीब अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी की थोड़ी ही देर में आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया और धू धू कर जलने लगा। आग लगने से आस पास के लोगो में हड़कंम्प मच गया। आग लगने की लगने की सूचना लोगो ने दमकल विभाग को दी लेकिन जब तक दमकल की गाड़िया मौके पर पंहुचती तब तक गैराज में कड़ी गाड़िया पूरी तरह जलकर ख़ाक हो चुकी थी
छोटू क्षेत्रवासियों ने बताया की सुबह के वक्त गैराज में अचानक आग लग गई हम लोग सो रहे थे घरो से झांक कर देखा तो गैराज में खड़ी गाड़िया जल रही थी जिसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़िया देरी से आने की वजह से पूरा गैराज जलकर ख़ाक हो गया था गैराज मालिक की माने तो आग से लाखों का नुकसान हुआ है जिन ग्रहको की गाड़ियां खड़ी थी वह गाड़ियां पूरी जलकर राख हो चुकी हैं आग किसी जानबूझ कर गैरेज में लगाई है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।