रिपोर्ट - राकेश वर्मा
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह की अध्यक्षता
में जनसुनवाई कार्यक्रम डाक बंगला गोंडा में आयोजन किया गया जिसमें महिला
के उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की सख्त आदेश
दिया गया उक्त कार्यक्रम में 8 पीड़ित महिलाओं द्वारा शिकायत दर्ज की गई
जिसमें माननीय सुमन सिंह ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के
निर्देश दिए उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश शासन की सर्वोच्च
प्राथमिकता है अथॉरिटी गत से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जाए !
जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल सीओ सदर श्री महावीर प्रसाद, एसडीएम सदर श्री एसएन त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, महिला थाना अध्यक्ष नीलम उपाध्याय, इंस्पेक्टर महिला सहायता अन्नपूर्णा द्विवेदी, 181 महिला हेल्पलाइन कुमारी मोहनी शुक्ला , कुमारी स्वती पांडे , संजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे !

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।