ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शहर
पहुंचे जहाँ सर्किट हाउस में मीटिंग करने के बाद वे झकरकटी बस अड्डे का औचक
निरीक्षण के लिए पहुंच गए लेकिन शहर के इस जाम ने उन्हें भी नही छोड़ा कड़ी
मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों की मदद के लगभग आधे घण्टे बाद उनकी फ्लीट
निकाली जा सकी।
जाम में फंसी मंत्री जी की फ्लीट
उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कानपुर दौरे पर थे जहां आज औचक निरीक्षण के लिए झकरकटी बस अड्डे तो पहुंचे लेकिन खुद ही शहर के इस भीषण जाम का शिकार हो गए झकरकटी पुल पर लगभग आधे घण्टे तक उनकी फ्लीट जाम में फंसी रही जिसके बाद सूचना पर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर उनकी गाड़ियों को निकलवाया तब जाकर मंत्री जी बस अड्डे पहुंचे और वहाँ भी 15 मिनट रुककर केवल खानापूर्ति करते हुए वापस लौट गए। उन्होंने परिवहन के अधिकारियों से कहा कि सभी बसें ठीक है क्या बसो को बाहर से ओवरलोड तो नही किया जाता है जिस पर अधिकारियों ने कहा कि नही सभी ठीक है।
कुम्भ मेला के लिए 5500 स्पेशल बसें यात्रियों के लिए
जिसके बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रयागराज में आगामी कुम्भ को देखते हुए परिवहन विभाग पूरी तरह से सतर्क है सम्पूर्ण तैयारी के लिए प्रयागराज में समुचित व्यवस्थाएं करने के बाद आज कानपुर पहुंचा हूँ वहाँ जो भी बस स्टेशन बन रहे है यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए वहां एक दो दिन में बस स्टेशन ,रैनबसेरा और शौचालय तैयार हो जाएंगे।लगभग 5500 बसे कुम्भ मेला के लिए स्पेशल चलाई जाएंगी सम्पूर्ण पूर्वांचल को गांवों से जोड़ा जाएगा और सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश को ब्लाकों से सभी ब्लाक केंद्रों से कुम्भ मेला के लिए स्पेशल बसों का संचालन होगा यह विश्व का सबसे बड़ा मेला होता है अन्य राज्यो से जो हमारा करार है वहां से भी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा यात्रियो को बसे अच्छी होने के साथ ही बसों की सुविधाएं अच्छी मिलेगी साथ ही यात्रियो को बसों के लिए भटकना न पड़े जिसको लेकर प्रयागराज में सभी बसों का एक सिंगल कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। और वहाँ बस कर्मी वर्दियों में रहेंगे साथ ही वहां बुजुर्ग यात्रियो को बसों पर बैठाने और उतारने के लिए एनसीसी और स्काउट वाले बच्चो से कहा गया है जिससे बुजुर्गों को कोई परेशानी न हो।
पिंक बसे भी 50 ला रहे है जिसमें
भी 50 महिला ड्राइवर चाहिए जबकि अभी 2 महिलाएं ड्राइवर ही उपलब्ध हुई है
पिंक बसों में सीसीटीवी और पैनिक बटन व डायल 100 से उसे जोड़ा जाएगा जिससे
किसी को कठिनाई हो बसे तैयार है जल्दी सड़को पर आएंगी। यूपी में प्रदूषण को
देखते हुए कहा कि सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों को संचालन के लिए तय किया है
प्रदेश के अंदर अधिकांश डिपो में अंदर जहां-जहां सीएनजी स्पेशल पम्प बन
जाएगा तो लगाएंगे नही तो प्राइवेट सीएनजी पम्पो जहां होंगे वहां पर सीएनजी
बसों को अनुबंधित करने का प्रयास किया जाएगा या तो परिवहन उसे अपनी तरफ से
खरीदे प्रदेश प्रदूषण मुक्त हो जिसके लिए यह प्रयास किये जा रहे है।
ओवरलोडेड बसों को लेकर कहा कि होमगार्ड की व्यवस्था कराई जा रही है क्योंकि
सिपाही कम है इसलिए नई भर्तियां भी होंगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।