रिपोर्टर:अरविन्द शर्मा
एक तरफ जिले की पुलिस शराब के जखीरा पकड़कर गुडवर्क
करने में मशगूल है, वहीं दूसरी तरफ जघन्य अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। दरअसल
जनपद की कड़ी कानून व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई, जब एक लड़की को घर से
उठा ले जाकर उस दरिंदे ने उसको अपनी हवस का शिकार बना लिया। जैसे तैसे
उनके चंगुल से छूटकर भागी लाचार लड़की ने जब घर मे परिजनों को दर्द का
किस्सा बयां किया तो परिवारीजन दंग रह गए। हालांकि परिजनों की तहरीर पर
पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और इसके बाद सक्रियता दिखाते हुए एक युवक को
गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फिलहाल पुलिस की कार्यवाही जारी है।
दरअसल मामला थाना गजनेर क्षेत्र के नारायण पुरवा गांव का है, जहां दूसरे गांव से कुछ मजदूर मजदूरी के लिए यहां आए थे और रोजी रोटी के लिये यहाँ ठहरे हुए थे। इसमें कुछ मजदूर मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे थे और अपनी गरीबी के दिन मजदूरी कर काट रहे थे। ये परिवार रुकनेे के लिए खेतों के किनारे अपना आशियाना बनाकर रह रहे थे। उन्ही मजदूरों में से एक मजदूर अपना पूरा परिवार लेकर मजदूरी करने आया था। उसकी एक लड़की भी साथ में रह रही थी। उसी गांव का एक हवस के दरिंदे ने अपने ममेरे भाई की मदद से लाखन (कल्पनिक नाम) की लड़की को उसके आशियाने से जबरन उठा लिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां दरिंदे ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
दरअसल
दिन भर मजदूरी करके पूरा परिवार रांत में आराम से सोया हुआ था। वहीं लड़की
रात में अपने मां बाप के साथ सोई हुई थी। तभी अंधेरे का फायदा उठाकर वहशी
दरिंदे वहां पहुंच गए और उसको अपने सुनसान घर में ले गए। बताया गया कि उसने
लड़की को पूरा दिन अपने साथ रखा। किसी तरह लड़की जब उस दरिंदे को चकमा देकर
वहां से भाग आई तो अपने माँ बाप के पास पहुंची। उसने अपनी आपबीती
बिलख-बिलख कर मां बाप को बताई। सारा किस्सा सुनकर उनके पैरों के नीचे जमीन
निकल गयी और सदमे आ गए। पीड़िता के मां बाप ने हिम्मत जुटाते हुए पुलिस को
सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को थाने ले आयी और आनन फानन में
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से
लेते हुए पुलिस ने 4 घंटे में अनिल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज
दिया। फिलहाल पुलिस की कार्यवाही जारी है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।