रिपोर्ट -पुनीत मिश्रा
जिले में डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की जान पर बनआई है। धरती के
भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर की लापरवाही की सजा गरीब महिला भुगत रही है और
न्याय पाने के लिए दर दर भटक रही है।
न्याय न मिलने पर इस महिला ने
जिलाधिकारी मोनिका रानी से शिकायत दर्ज कराई है। यह किसी फिल्म की पट कथा
नही बल्कि पेट दर्द से बेजार शहर कोतवाली के मोहल्ला खटक पुरा की रहने वाली
मेहर जहां के साथ सरासर ना इंसाफी है। पेट दर्द से परेशान मेहर जहां शहर
के ग्लोबल अस्पताल पहुची तो अस्पताल के संचालक डॉक्टर कमलेश शर्मा ने उसे
यह कह कर भर्ती कर लिया कि उसका ऑपरेशन होगा।
दर्द से परेशान मेहरजहाँ
रिस्तेदारो से कर्ज लेकर रुपये लाई और अस्पताल में भर्ती हो गयी। इसके बाद
डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया और उसी दौरान डॉक्टर कमलेश शर्मा ने महिला
के पेट मे कैची छोड़ दी। ऑपरेशन के बाद भी जब मेहर जहां के पेट के दर्द बन्द
नही हुआ उसी समय उनके कर्मचारी ने बताया कि कोई औजार छूट गया है आपरेशन के
तुरंत बाद दोबारा टांके काटकर उसको बाहर निकाला एक ही स्थान पर दो बार
आपरेशन होने से महिला की हालत बिगड़ पर उसको आगरा के लिए रिफर कर दिया था।
डॉक्टर की लापरवाही से मौत के मुहाने पर खड़ी पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से
शिकायत दर्ज कराई है। डीएम ने मामले की जांच सीएमओ को सौप दी है। हालांकि
की सीएमओ डॉक्टर अरुण कुमार उपाध्याय ने गम्भीर मामला बताते हुए कर्यवाही
के भरोसा दिया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।