कन्नौज - एसडीएम का चढ़ा पारा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 8 December 2018

कन्नौज - एसडीएम का चढ़ा पारा

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी 
सदर तहसील परिसर में वादकारियों व अधिवक्ताओं के वाहनों को बेतरतीब खड़े किए जाने पर उप जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होने वाहन स्टैण्ड संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए वाहनों को उचित स्थान पर खडे़ करवाए जाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि सदर तहसील परिसर में वादकारियों सहित, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं की मोटर साइकिलें तहसील परिसर के मुख्य गेट से लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर के बाहर तक बेतरतीब तरह से खड़ी रहती हैं। बाइकों के आडे़-बेड़े खड़े किए जाने से अधिकारियों के वाहनों को निकलने में काफी परेेशानी होती है, जबकि परिसर में वाहनों को खड़े किए जाने के लिए प्रतिवर्ष ठेका उठता है। संबधित ठेकेदार द्वारा तहसील परिसर में ही वाहन स्टैण्ड स्थापित किया गया है और प्रति वाहन 10 से 5 रुपये तक का शुल्क वसूला जाता है। 

वाहन स्टैण्ड होने के बावजूद वादकारी सहित कर्मचारी और अधिवक्तागण अपने-अपने वाहन इधर’-उधर खड़े कर देते हैं। इस बीच उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार का वाहन इन बेतरतीब खड़े वाहनों के बीच फंस गया। वाहनों को मुख्य गेट की ओर जाने वालीे सड़क पर बेतरतीब खड़े देख एसडीएम के तेवर तल्ख हो गए और उन्होने वाहन से उतरकर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टैण्ड संचालक को कड़ी फटकार लगाई।  साथ ही निर्देश दिए कि परिसर में उचित स्थान पर ही वाहनों को खड़ा किया जाए, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।