रिपोर्ट -मोबीन मंसुरी
कन्नौज में दबंग व्यापारी के उत्पीड़न से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने किसान को शराब पिलाकर जबरन उसका आलू बाजार के रेट से आधे दाम पर खरीद लिया था। मृतक के भाई ने आरोपी दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। कन्नौज में आलू किसान द्वारा आत्महत्या किये जाने का तीन दिन में यह दूसरा मामला है। इससे पहले 9 दिसम्बर को यहां एक आलू किसान ने कर्ज और आलू न बिकने से ऊबकर आत्महत्या कर ली थी।
जमीन पर पड़ा यह शव कन्नौज
के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के घासीपुरवा गांव के किसान ब्रजेश यादव का
है। ब्रजेश के भाई का आरोप है कि 2 दिन पहले वह कच्ची फसल का अपना 73
पैकेट आलू लेकर बाजार बेचने के लिये निकला था। रास्ते मे दूसरे गांव के
दबंग व्यापारी नन्हे पहलवान ने उसे जबरन रोक लिया और शराब पिलाकर बाजार से
आधे रेट पर आलू खरीद लिया। शराब का नशा उतरने के बाद ब्रजेश को जब घाटे का
पता चला तो उसने और रुपये मांगे। जिस पर दबंग ने उसे धमकाकर भगा दिया। 2
दिन दौड़ाभागी के बाद भी जब दबंग व्यापारी ने रुपये नही दिए तो परेशान होकर
ब्रजेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सत्यपाल यादव(मृतक का परिजन)
गुरसहयगंज कोतवाली क्षेत्र के ही सियरमऊ गांव के आलू किसान सुभाष पाल ने
भी 9 दिसम्बर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका दो कोल्ड स्टोरेज
में डेढ़ हजार पैकेट आलू रखा था । पुराने आलू के दाम जमीन पर आ जाने से वह
परेशान चल रहा था । परिजनों के अनुसार दो सरकारी बैंक से भी सुभाष ने सात
लाख रुपये लोन ले रखा था । कोल्ड स्टोरेज और बैंक से तगादा आने लगा था ।
लोन और फसल के दाम गिर जाने से उसने गांव के पास बाग में फांसी लगा ली थी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।