फर्रुखाबाद - शिक्षक के घर डकैती मामले में दो सिपाही हिरासत में - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 18 December 2018

फर्रुखाबाद - शिक्षक के घर डकैती मामले में दो सिपाही हिरासत में

रिपोर्ट -पुनीत मिश्रा
 
फर्रुखाबाद में विशेष अदालत एंटी डकैती ने लूट के मुकदमे में थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव नौली के रहने वाले शिक्षक जंगसिंह पुत्र भूपाल सिंह ने एंटी डकैती कोर्ट में दो एसआई दो सिपाहियों सहित 60 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद संख्या 334/15 धारा 147,148,149,307,336,504 में मुकदमा दर्ज कराया था।
 
 
 
 
जिसमे कोर्ट द्वारा लगातार बनाये गए आरोपियों के खिलाफ सम्मन भेजा था लेकिन पुलिस विभाग के कर्मचारी अपने सहयोगियों को बचाने के चलते उनको तामील नही करा रहे थे।जिसको लेकर कोर्ट ने अपने आदेशो की अवेहलना माना है।
 
उसी के चलते दोषियों को कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया।आज दर्जनों नोटिस के बाद जब जिले के एसपी के खिलाफ नोटिस जारी किया उसके बाद दो सिपाही पेश हुए जिनको अगली सुनवाई तक के लिए पुलिस हिरासत में रहने के आदेश जज के द्वारा कर दिए गए है।इसी मुकदमे में अन्य आरोपियों को लेकर कल कोर्ट में वादी व प्रतिवादी पक्ष दोनो के तरफ से सुनवाई की जायेगी।
 
सरकारी अधिबक्ता ने बताया कि 2015 में इन दोनों सिपाही एसएस चौहान व सुरेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।लेकिन इन लोगो ने कोर्ट के आदेशो की अवेहलना की थी उसी बजह से इनके खिलाफ कोर्ट द्वारा कार्यवाही की गई है। एक यूपी 100 फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात है वही दूसरा सिपाही कायमगंज कोतवाली में तैनात है।दोनो सिपाहियों को जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।