रिपोर्ट -विशाल सिंह
उन्नाव में डबल मर्डर से फैली सनसनी
बड़ी ही क्रूरता के साथ डबल मर्डर की घटना को दिया गया अंजाम
देवर और भाभी की जंगल मे हत्या,गर्दन पर चोटो के निशान
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुटी
एसपी उन्नाव की माने तो प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग चलते पहले देवर ने भाभी को मारा और खुद सल्फाश खाकर किया सुसाइड
डेढ़ दो साल से देवर भाभी में चल रहा है प्रेम प्रसंग,पूरे गांव में थी चर्चा
मृतक की शादी उसकी ममेरी बहन के साथ हो गई थी तय,जल्द ही होने वाली थी शादी
पुलिस ने घटना स्थल से बरामद किया मोबाइल फोन,पर्स व फ़ोटो
दोनों बॉडी को पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम, पीएम रिपोर्ट आने बाद कि जाएगी लीगल कार्यवाही
विसुअल-जंगल मे पड़ी बॉडी,पास में पड़ा मोबाइल,मुह से निकला झाग,पास में पड़ी चप्पलें, कोतवाली अजगैन के शॉट,घटना स्थल पर मौजूद पुलिस,शिनाख्त करती पुलिस
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अपराध थमने का नाम नही ले रहा है आय दिन हत्या,लूट,प्रेम प्रसंग के चलते हत्या,या सुसाइड जैसी घटनाएं अकसर देखने को मिल रही लेकिन इन पर अंकुश लगाना टेढी खीर साबित होता है और पुलिस अपराधियो को पकड़ने में अक्सर नाकाम साबित है ।ऐसा ही कुछ मामला उन्नाव जनपद है जहां जंगल मे डबल मर्डर केस होने से सनसनी फैल गई इस घटना की जानकारी तब हुई जब जंगल मे लकड़ी काटने पहुंचे युवक ने दो बॉडी को देखा,त्तकाल पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस कार्य वही में जुट गई आपको बता दे ये दोनों बॉडी देवर और भाभी की है जिनकी रहस्यमय तरीके से जंगल मे हत्या कर दी गई बड़ी की क्रूरता से डबल मर्डर केस को अंजाम दिया गया लेकिन इस हत्या को उन्नाव पुलिस प्रेम प्रसंग बता रही ,पुलिस का कहना है कि देवर और भाभी का पिछले डेढ़ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और मृतक अमृत लाल की शादी उसकी ममेरी बहन के साथ तय हो गई थी जिसके चलते देवर ने पहले भाभी मारा और बाद में खुद सल्फाश खाकर जान दे दी,घटना स्थल से पुलिस को दोनों के मोबाइल फोन ,पर्स,बरामद कर लिया है और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ,पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस लीगल कार्यवाही करने की बात कह रही है ।वही मृतका का पति भी इस घटना की सूचना दे रहा है हालांकि इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है ।
आपको बता दे पूरा मामला है उन्नाव जनपद के कोतवाली अजगैन क्षेत्र के छेड़ा गांव का है जहां जनसार के जंगल मे डबल मर्डर केस को अंजाम दिया गया है इस मर्डर में देवर और भाभी की बड़ी ही क्रूरता के साथ हत्या कर दी गई,दोनों की गर्दन में चोटो के निशान भी है ।इस सनसनी खेज मर्डर से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है और सभी लोग दहशत में दिखाई पड़ रहे है ।घटना की जानकारी तब हुई जब रोज की तरह गांव के लडके लकड़ी काटने जंगल पहुंचे,तो खून से लथपथ बॉडी देख वहा से भागे और बाद में पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस अपनी कार्यवाही में जुट गई और बॉडी का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,इस डबल मर्डर को लेकर उन्नाव एसपी ने बताया कि ये जो दो डेड बॉडी मिली है ये देवर और भाभी है मृतका का नाम श्रीमती,और देवर का नाम अमृतलाल है इन दोनों के बीच करीब डेढ़ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और मृतक की शादी उसकी ममेरी बहन के साथ तय हो गई थी और शादी होने वाली थी और इसी के चलते पहले देवर ने भाभी को मारा और बाद में खुद सल्फाश खाकर जान दे दी ।घटना स्थल से मिले सबूतों के आधार पर प्रथम द्रष्टया भाभी को मारने के बाद खुद सुसाइड करने का प्रकरण करने का समझ मे आ रहा है हालांकि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जो भी रिपोर्ट आएगी उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।वही मृतका का पति भी इस घटना की सूचना दे रहा है ।
आज थाना अजगैन जनपद उन्नाव के गांव छेड़ा जनसार के जंगल मे दो डेड बॉडी मिली है और जन दोनी बॉडी का शिनाख्त हुआ है तो ये दोनों देवर और भाभी है इसमे इनके नाम जो है मृतका का नाम श्रीमती है और मृतक का नाम अमृत लाल है इसमे जो मृतका है उसकी उम्र 35 वर्ष है मृतक अमृत लाल की उम्र करीब 25 वर्ष है जैसा कि जानकारी प्राप्त किया है वहा दोनों की करीब पिछले डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग थे और प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे गांव में थी जो मृतक है अमृतलाल इसकीं शादी इसकीं ममेरी बहन के साथ तय हो गई थी और शादी होने वाली थी और इसके साथ मे इसका अपनी भाभी के साथ मे प्रेम प्रसंग था पिछले डेढ़ साल से और इसी को लेकर इसने पहले अपने भाभी को मारा है और बाद खुद सल्फाश खाकर अपनी जान दे दी है और ये मौका मुआयना और निरीक्षण घटना स्थल पर जो साक्ष्य मिले है उसके आधार पर ये प्रथम दृष्टया ये अपनी भाभी को मारकर प्रेम प्रसंग के चक्कर मे खुद सुसाइड करने का प्रकरण समझ मे आ रहा है और इन दोनों के मोबाइल बरामद हुए है दोनों के फोटोज मिले है पर्स मिला है पर्स में छह सात सौ रुपये मिले है डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए पंचायतनामा भरकर भेजी जा रही है और जो इसकीं सूचना है गांव के लड़के जो है जंगल मे लकड़ी काटते है उनके द्वारा सूचना दी गई थी और जो मृतका है उसके पति के द्वारा भी सूचना दी जा रही है तो इसमें जो भी है हम बॉडी का पोस्टमार्टम करेंगे और जो कुछ पोस्टमार्टम में आएगा उसके आधार पर आगे लीगल कार्यवाही करेंगे प्रथम दृष्टया देखने मे यही लग रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते देवर ने पहले अपनी भाभी को मारा और बाद में खुद सल्फाश खाकर अपनी जान दे दी ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।