ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
बिठूर की पौराणिक अनुभूति 1857 के व्रथम स्वतंत्रता की यादें और नयनाभिराम
दृश्यों के मध्य घाटों पर बहती गंगा नदी के तट पर हर वर्ष
की भांति इस वर्ष भी यह बिठूर गंगा महोत्सव नानाराव स्मारक प्रांगण 18 दिसम्बर में से 22 दिसम्बर तक भव्यरूप से आयोजित किया जाएगा जिसको लेकर
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम विजय विश्वास पन्त की अध्यक्षता में सीडीओ ने
प्रेस वार्ता करते हुए इस भव्य महोत्सव के बारे में जानकारी दी।
कवि सम्मलेन और बॉलीवुड नाइट भी
हर
वर्ष की भांति इस बार का बिठूर महोत्सव अद्भुत छटा बिखेरेगा इस बिठूर
महोत्सव की जानकारी देते हुए सीडीओ मयंक त्रिपाठी ने बताया की इस महोत्सव
में भव्य गंगा आरती जो प्रतिदिन कार्यक्रम में होगी साथ ही सांस्कृतिक
कार्यक्रम ,सुरों का आगाज़ और बॉलीवुड का तड़का लगेगा। वही खेल महोत्सव का
आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया जाएगा।
ये रहेंगे कार्यक्रम
18 दिसम्बर को उद्धघाटन समारोह शाम 3 बजे से 4 बजकर 10 मिनट तक होगा जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना जताई गयी है ।उसके बाद भव्य गंगा आरती और थियेटर ,फिलर,स्वच्छता पर एक थियेटर,सुरों की आवाज़,सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आगाज़ होगा । 19 दिसम्बर को खेल महोत्सव ग्रीन पार्क स्टेडियम में भी आयोजित किया जाएगा जिसमें बॉक्सिंग,
रस्साकसी ,कबड्डी,बैडमिंटन,टेबल टेनिस मौजूद है। वही प्रशिक्षण केंद्र कानपुर द्वारा कानपुर के लोगों द्वारा नौटंकी का आयोजन किया जाएगा,यूआईडी द्वारा एथनिक शो सिंगिंग डांस ,आल्हा प्रोग्राम ,कवि सम्मेलन होगा वही 20 दिसम्बर को खेल महोत्सव विन्टेज कार रैली जो कि एनआरआई सिटी से नाना राव पेशवा स्मारक तक आयोजित की जाएगी। वही महिला शशक्तिकरण की प्रतियोगिता, अरुणांचल प्रदेश नेहरू युवा केन्द्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ,कोहिनूर लांग, पपेट शो,गीतांजलि शर्मा फाक,कव्वाली मशहूर अल्ताफ रजा का भव्य आयोजन होगा।
21
दिसम्बर को किसान सम्मेलन ,बॉलीवुड नाइट जिसमें दो सिंगर हर्षित सक्सेना
और सलोनी कक्कड़ अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। ज्योति बधिर स्कूल दिव्यांगों
बच्चो का सांस्कृतिक कार्यक्रम और विपिन निगम व मीनल सक्सेना द्वारा
क्लासिकल डांस और फाक डांस का आयोजन किया जाएगा।
22
दिसम्बर को प्राइज वितरण और जयपुरिया स्कूल का बेंड शो होगा। एडीएम वित्त
संजय चौहान ने बताया कि बिठूर महोत्सव में प्रतिदिन भव्य गंगा आरती की
जाएगी साथ ही शहर भर में जगह जगह एलईडी द्वारा इसे दिखाया जाएगा साथ ही
भव्य कवि सम्मेलन के साथ स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।