उरई / जालौन - ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 22 December 2018

उरई / जालौन - ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर

रिपोर्ट-अमित गौर

शहर से मजदूरी करके बाइक से सवार होकर ग्राम मुहम्मदाबाद जाते समय हाईवे रोड पर तेजगति से आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी जिसमें सवार एक की मौके पर ही मौत हो गयी


जबकि बाइक सवार दूसरा ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जिसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार डकोर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मुहम्मदाबाद निवासी बृजेन्द्र सिंह 40 वर्ष पुत्र शयामकरन व उदयवीर 45 वर्ष पुत्र मोहनलाल दोनों शहर से मजदूरी करके शाम 6 बजे बाइक से सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में हाईवे रोड पर तेजगति से आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये जहां पर उदयवीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जिसकी भी चिंता जनक हालत देख डाक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज रिफर कर दिया

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।