रिपोर्ट - विशाल सिंह
जेल से पनप रहे अपराधों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग दिख रहा है और कोई भी चूक न हो इसके लिए अधिकतर जेलो का निरीक्षण भी किया जा रहा है ताकि जेल के अंदर क्या हो रहा है क्या नही ,और कैदियों की सुविधाओं का
ध्यान भी रखने के लिए प्रशासन चुस्त दुरुस्त दिखाई दे रहा है
ऐसे ही चुस्ती आज उन्नाव प्रशासन में भी देखने को मिली और जेल का निरीक्षण करने के लिए जिला जज,एसपी,डीएम,अपने काफिले के साथ जेल पहुंचे काफिले को देख जेल में अफरा तफरी मच गई,जेल में काफी देर तक सघन अभियान चलाया लेकिन इस सघन चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्ति जनक चीज नही और न ही कोई व्यवस्था में कमी पाई गई वही जेल का औचक निरीक्षण किये जाने को लेकर डीएम उन्नाव ने बताया कि हर माह जेल का औचक निरीक्षण किया जाता है
जिसमे उन्नाव के जिला जज,एसपी साहब और मैं व सभी अधिकारी निरीक्षण करने आये है ।जेल का निरीक्षण किया गया है लेकिन कोई भी आपत्ति जनक चीज नही मिली है और यहाँ की अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक पाई गई है और बीच बीच मे भी हम लोग औचक निरीक्षण किया करते है ।
ये महीन में एक बार जिला जज महोदय के साथ औचक निरीक्षण जेल का किया जाता है उस क्रम में जिला जज,मैं और एसपी साहब और हमारे सारे अधिकारियो की टीम बनाकर के सघन रूप से जेल का
निरीक्षण कराया गया है और इनकी व्यवस्थाएं देखी गई है,सघन निरीक्षण में कही कोई
आपत्ति जनक चीज नही मिली है साथ ही साथ जो यहाँ अन्य व्यवस्थाएं है ठीक
पाई गई है।मैन बताया न आपको माह में एक बार जिला जज के साथ निरीक्षण किया
जाता है तो उसी क्रम में किया गया बाकी इसके अलावा हम लोग भी बीच बीच मे औचक
निरीक्षण किया करते है ।आज जिला जज जनपद न्यायाधीश पुलिस अधीक्षक, मैं और हमारे अधिकारियो की टीम।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।