ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ
के पहले प्रदेश के मुखिया के एलान की एक बार धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही है
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में हाल ही में कहा था कि
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और निर्मल जल से स्नान कराएंगे
वही हाल ही में आयी केंद्रीय मंत्री उमा भारती का भी यह ऐलान था कि
महाकुंभ के चलते गंगा का जल आचमन योग्य होगा लेकिन अब इन दोनों नेताओं के
एलान का साफ तौर पर पलीता लगता हुआ दिखाई दे रहा है।
शहर
के जाजमऊ स्थित पेवन्दी गांव में से गुजरने वाला नाला ओवर फ्लो के चलते
देर रात फट गया है जिससे लाखो लीटर दूषित पानी सीधे गंगा में जा रहा है और
इसे देखने के लिए कोई भी आलाधिकारी मौके से नदारद दिखाई दिए आलम यह है कि
यह दूषित पानी खेतो से गुजरते हुए सीधे गंगा में जा रहा है ईस दौरान कोई भी
आलाधिकारी मौके पर नही है
ग्रामीणों की माने तो देर रात यह नाला फटा है जिसकी सुबह सुबह ही ट्रीटमेंट प्लांट के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन न तो कोई भी अधिकारी आया और न ही उसे अब तक रोकने का कोई प्रयास नही किया गया जिसके चलते लाखो लीटर दूषित पानी गंगा में गिर रहा है आपको बता दें कि हाल ही में एशिया का 128 साल पुराना सीसामऊ नाला को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कन्वर्ट करते हुए जाजमऊ ट्रीटमेंट प्लांट में मोड़ दिया था जिसके बाद ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीट होने वाला पानी किसानों की खेती के लिए सिंचाई के लिए ट्रीट हुआ पानी भेजा जा रहा था देर रात ओवरफ्लो होने की वजह से नाले की एक तरफ की लगभग 10 फ़ीट की दीवार पुरी तरह जमींदोष हो गयी जिसके बाद नाले से गुजरने वाला पानी सीधे गंगा में जाता हुआ दिखाई दे रहा।
पेवन्दी
गांव निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि यह नाले की दीवार फट गई है जिससे
नाले का दूषित पानी खेतो से गुजरते हुए सीधे गंगा में जा रहा है यह पानी का
प्रयोग सिंचाई के लिए ट्रीटमेंट प्लांट से नाले द्वारा सिंचाई के लिए
किसानों को भेजा जाता था पेउदी से लेकर शेखपुर, जाना, ड्योढ़ी घाट समेत तमाम
गांव में भेजा जाता है वही निवासी ने बताया कि यहाँ नाले की दीवार देर रात
फट गई है जिसके चलते गन्दा पानी गंगा में गिर रहा है और यहाँ अधिकारियों
को सूचना दी गयी लेकिन अब तक कोई नही आया इस दूषित पानी से किसानों की खेती
बर्बाद हो जाएगी।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।