ब्यूरो कानपुर-- रवि गुप्ता
चकेरी
इलाके के केडीए चौराहे के पास गार्डन कोर्ट गेस्ट हाउस में बँटलिंग
इंटरनेशनल स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे स्कूल के
छोटे छोटे बच्चो ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राम
गोपाल एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक श्री निवास गुप्ता ने दीपजलाकर किया।
वार्षिकोत्सव की शुरुवात गणेश वंदना के साथ की गई। प्री प्राइमरी के
नंन्हे नन्हे बच्चो ने मोहक सांस्कृतिक नृत्य का मंचन किया।
इतना ही नहीं
इसके बाद पंजाबी, जुम्बा,आईसस विंग्स के साथ सूफी डांस , सालसा इत्यादि
दिखाया गया। इस दौरान मंच पर नन्हे बच्चो के द्वारा फैशन शो का भी
प्रश्तुत किया गया जिसमे कोई बार्बी व कोई मिस वर्ल्ड के रूप में नज़र आया।
जिसे देख अभिभावकों ने जमकर तालिया बजाई। कार्यक्रम में नन्ने बच्चो का
डांस लोगो के आकर्षण का केंद रहा।अंत में स्कूल निदेशिका कविता गुप्ता ने
बच्चो व स्कूल स्टाफ के प्रयासों की सराहना की
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।