ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
मोतीझील स्थित लाजपत भवन में अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा एक विशाल
सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर के पाल समाज के लोग सम्मिलित
हुए .इस दौरान 300 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया वही 4 छात्रो को
गोल्ड मेडल भी दिया गया। साथ ही समाज से जुड़ी हुई हर चिंताओं पर मंथन करते
हुए उसका निस्तारण करने के लिए प्रयास किया गया।
शैक्षिक हालत बेहतर करने के लिए काम कर रही है सभा
पूर्व
सांसद राजा राम पाल ने बताया कि इस समाज मे चन्द्रगुप्त मौर्य जैसे सम्राट
हुए,अहिल्याबाई होलकर जैसी महारानी हुई। लेकिन आज़ादी के बाद शिक्षा से
वंचित होने के कारण ट्राइबल काम होने के चलते पिछड़ गए हम सभी आज बड़े दिन
में यह कार्यक्रम लगातार करते आ रहै है यह महापुरुषो का दिन है
इस विशाल
सम्मेलन में हम सभी समाज की आर्थिक ,राजनीतिक और सामाजिक और शैक्षिक हालत
कैसे बेहतर हो जिस पर चिंतन करते है साथ ही मेधावी छात्र छात्राओं को
पुरुषकरत किया गया है और आने वाले समय पर अपने समाज को बेहतर शिक्षा देने
के लिए बेहतर हॉस्टल का निर्माण , सभागार का निर्माण करने जा रहे है यह
समाज अहिल्याबाई होलकर के नाम पर 31 मई को सर्व धर्म का शादी ब्याह भी करता
है।
2019 में कांग्रेस की आंधी चलेगी
अगर
मुकाम हासिल करना है तो हम इसे पार्ट टाइम नही करते है हम व्होल टाइम
व्होल लाइफ करते है हमारी पूरी तैयारी है इस बार के चुनाव में कांग्रेस की
आंधी चलेगी लोग कहेंगे देश का गांधी राहुल गांधी।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।