रिपोर्ट मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन
किया। मामला राफेल विमान के मुद्दे से जुड़ा था। कांग्रेस के गंभीर आरोप पर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी को जमकर कोसा और राहुल गांधी मुर्दाबाद
के नारे लगाए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राफेल खरीद
मामले के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें
जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की सुरक्षा जैसे मामले को लेकर कांग्रेस राफेल
खरीद मामले का बेवजह तूल दे रही है।
राहुल गाँधी पर लगाए गंभीर आरोपकन्नौज में भाजपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। इस बीच कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देश विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेवाजी की। इसके बाद राफेल मामले को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कार्यकताओं ने डीएम रवीन्द्र कुमार को सौंपा। जिसमेंं कहा है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले और भारत की साख को जनता के सामने गंभीर झूठ बोलने वाले लोकसेवक को तत्काल पद से मुक्त किया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2001 में लड़ाकू विमान खरीदने के मामले को यूपीए सरकार ने लटकाए रखा। केन्द्र में भाजपा की सरकार ने इस दिशा में पहल की तो कांग्रेस ने जनता को गुमराह करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में मामला पहुंचा दिया।
यह लोग रहे मौजूद
कांग्रेस
इस मामले को बेवजह का तूल दे रही है। इस मौके पर अनुज कुमार द्विवेदी,
मंगलम पांडेय, ज्ञानप्रकाश, अभिषेक पांडेय, धर्मेन्द्रसिह, श्याम तिवारी,
सचिन शर्मा, प्रवल चौहान अशोक सिंह, कुलदीप ठाकुर, आशीष सविता, राकेश
तिवारी, प्रदीप गुप्ता, तरुण चन्द्रा, शोड्टिात कश्यप, अभिमन्यु सिंह, अमन
कनौजिया, विक्रम त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, मो.यामीन, हरिबक्स सिंह, समुद्र
श्रीवास्तव सहित कई सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।