रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे एक किशोर की मौत हो गई जब
कि उसकी बहन
गंभीर रूप से घायल हो गई । यह लोग घर के रंग-रोगन के लिए
मिट्टी खोदाई करने गए थे तभी टीला धंसने से दब गए। चीखें सुनकर बचाने दौड़े
लोगों ने बमुश्किल दोनों को बाहर निकाला, हालांकि तब तक युवक ने दम तोड़
दिया जबकि उसकी चचेरी बहन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी
हालत नाजुक बताई गई है।
कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी पंद्रह वर्षीय शिवा अपनी उन्नीस वर्षीय चचेरी बहन राखी देवी के साथ घर के रंग रोगन के लिए गांव के बाहर ईंट भट्ठा के पास सेटीले से मिंट्टी खोदाई करने गया था। दोनों घुसकर मिंट्टी की खोदाई कर रहे थे कि अचानक टीला धसक गया। एक साथ कई टन मिंट्टी गिरने से शिवा पूरी तरह दब गया जबकि राखी का केवल सिर बाहर रह गया। राखी की पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बचाव में लग गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका। जिसमें शिवा मिंट्टी से मृत बाहर निकला जबकि राखी अधमरी हालत में।
राखी की सांसे चलते
देख लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने राखी को
मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि शिवा को
घरवाले निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। जिसके बाद
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शिवा के पिता शिवरतन की एक
साल पहले मौत हो चुकी है। एक ही वर्ष में पिता-पुत्र की मौत के सदमे को
लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।