जिला संवादाता मऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मऊ में आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चैहान जनस्वाभिमान रैली को
सम्बोधित करते हुए कहा कि चैहान समाज से समाजवादियों का पुराना रिश्ता है।
पृथ्वीराज चैहान जिस रास्ते से दिल्ली गये थे आज भी कन्नौज में उस सड़क का
नाम समाजवादियों ने नहीं बदला। चैहान समाज के लोगों ने देश को सम्राट दिया
लेकिन दिल्ली में आज वो गरीब हैं। जो आर्थिक और सामाजिक सम्मान चैहान समाज
को नही मिल पाया उसे समाजवादी दिलाने का काम करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार आने पर देश की जो सबसे बड़ी सड़क बन रही है उस पर पहला स्मारक पृथ्वीराज चैहान का कन्नौज में बनेगा। दूसरा स्मारक चैहान समाज के संयोजक संजय चैहान के सुझाव पर बनाया जाएगा। चैहान समाज को जगाने में ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे चैहान समाज में जोश और उत्साह बढ़ेगा।अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम यह बता रहे है कि जनता भाजपा को पसंद नहीं कर रही है। भोली-भाली जनता 15-15 लाख रूपये का इंतजार करते थक गयी है। केन्द्र की भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में बेरोजगारी बढ़ी है, छात्रो-नौजवानों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। चैहान समाज में कितने लोगों को भाजपा सरकार में नौकरी मिली? इसका जवाब सामने आना चाहिये।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया है। किसानों को धान की सही कीमत नहीं मिली। आलू का किसान आत्महत्या कर रहा है। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों के जरूरत की हर वस्तु भाजपा सरकार ने मंहगा कर दिया है। किसान नोटबंदी से परेशान है। व्यापारी नोटबंदी-जीएसटी से बर्बाद हो गया है। समाजवादी लोग लोकसभा चुनाव में जीत के बाद रास्ता निकालेंगे कि कैसे जीएसटी के सरलीकरण से फायदा हो?
अखिलेश यादव ने कहा कि
समाजवादी सरकार में लागू की गयी विकास की सभी योजनाओं को भाजपा ने बंद कर
दिया। प्रधानमंत्री समाजवादी सरकार में हुए कामों का उद्घाटन कर नाम कमा
रहे हैं। शहीद मंगल पाण्डेय की धरती बलिया तक जाने वाली सबसे बड़ी सड़क को
भाजपा सरकार ने रोकने दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा
आबादी में ज्यादा लोगों को कम नौकरी दे रही है। यह साजिश है। यह साजिश भाई
को भाई से लड़ाने की है। जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी होने चाहिए। केवल
पिछड़ों की गिनती न हो। गिनती कर सबकों आबादी के हिसाब से सम्मान दिया जाय।
आने वाले चुनाव में समाजवादी नीतियां ही आगे ले जाएंगी। जब तक बड़े काम नहीं
होंगे देश आगे नहीं जायेगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।