महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुनियादी मुद्दों से भाजपा मुंह छिपाती है।
किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं होती है। भ्रष्टाचार भी
एक बड़ा मुद्दा है। मंहगाई से जनता बदहाल है। विकास की दिशा में समाजवादी
पार्टी ने ही काम किया है। राज्य में कानून का राज समाप्त है। भाजपा सरकार
में नौकरियां छीनी जा रही हैं। बेरोजगारी दूर करने की भाजपा सरकार की कोई
योजना नहीं है।
अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी
विधानमण्डल दल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद
हसन, विधानसभा में उपनेता इकबाल महमूद, प्रदेश अध्यक्ष नरेश
उत्तम पटेल मौजूद रहे।
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा डरी हुई है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करना भाजपा का एजेण्डा है। उसने किसानों को तबाह किया है। नौजवानों के सपनों को तोड़ा है। समाज में दूरी पैदा की है और समाज में नफरत पैदा की है। कानून व्यवस्था चैपट है। प्रदेश में अराजकता का राज है। मुख्यमंत्री की ठोको भाषा से भी माहौल बिगड़ा है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। वह जनता को बहकाने-भटकाने में माहिर है। जनता मंहगाई से परेशान है। व्यापारी जीएसटी से त्रस्त है। भाजपा की योजनाएं दिखावटी है। वह लोकतंत्र के साथ धोखा कर रही है।
भाजपा सरकार में गन्ना
के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है। गन्ना किसानों को बकाया भुगतान भी
नहीं किया गया। धान क्रय केन्द्र अभी तक नहीं खुल सके। आलू, किसान बर्बाद
है। लूट और हत्याओं का क्रम थम नहीं रहा है। बलात्कार और अपहरण लगातार जारी
है। पूरे राज्य में गुण्डा, माफियाओं का साम्राज्य व्याप्त है। सत्ता रूढ़ दल
के लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं। ऐसे तमाम मुद्दों पर समाजवादी पार्टी
सदन और सड़क पर संघर्ष जारी रखेगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।