बस्ती - तमचें के बल पर बदमासो ने लूटा 1 लाख 98 हजार रूपया .... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 29 January 2019

बस्ती - तमचें के बल पर बदमासो ने लूटा 1 लाख 98 हजार रूपया ....






जिला संवाददाता बस्ती 

कानून व्यवस्था को धता बताकर मोटरसाइकिल सवार बेखौफ बदमाशों ने लालगंज थाना क्षेत्र के गौरा घाट के पास भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक संतोष यादव को गोली मारकर 1 लाख 98 हजार रूपया लूट लिया।संतोष यादव अकारी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित करते है।संतोष यादव कैश लेकर जा रहे थे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया और रुपया लूट कर बदमास चंपत हो गये।संतोष के पैर में गोली लगी है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सूचना मिलने पर लालगंज थाना पुलिस छानबीन में जुट गयी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।