by- तहकीकात न्यूज़
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने
कहा कि उ0प्र0 योगी सरकार सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण का झुनझुना थमाकर
अपनी पीठ थपथपाने के साथ- साथ लोकसभा चुनाव में सवर्णो को ठगने का
दिवास्वप्न देख रही है। वास्तविकता यह है कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू
किये गये इस आरक्षण का लाभ केवल केन्द्र सरकार के अधीन शैक्षणिक संस्थानों
और प्रतिष्ठानों तक सीमित है। योगी सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में उसी की
मंजूरी दी है प्रदेश की राजकीय सेवाओं में इसका कोई भी लाभ सवर्णो को नहीं
मिल पायेगा।
त्रिवेदी ने कहा कि गरीब सवर्णो को आरक्षण
देने में केन्द्र सरकार द्वारा रखे गये मानक का सबसे बडा फेक्टर 8 लाख से
कम आमदनी वाला परिवार ही सवर्ण गरीबों में गिना जायेगा अथवा 5 एकड से कम
भूमि वाला किसान। इस मानक के हिसाब से यदि कोई सवर्ण राजकीय सेवाओं में है
तो उसका परिवार इस आरक्षण से वंचित रहेगा और 5 एकड से कम भूमि और 1 हजार
वर्ग फिट से कम आवास वाले किसान ढूंढने में भी मुष्किल से मिलेगे। इस
प्रकार यह सिद्व होता है कि यह आरक्षण केवल झुनझुना है और सवर्णो को इससे
होशियान रहने की आवशयकता है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।