जिला संवाददाता - अरविन्द शर्मा
गर इरादे हों मजबूत तो सफलता मुट्ठी में होती है। एक बार फिर शान्या ने ऐसा ही कर दिखाया और भारत देश का नाम रोशन किया है। दरअसल शान्या रूरा कानपुर देहात निवासी पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित की सुपुत्री है, जो कानपुर देहात के केन्द्रीय विद्यालय माती की कक्षा 11 की छात्रा है। जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के बाद शान्या को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भूटान में ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया था।
16 वर्ष आयु वर्ग तक शान्या गोल्ड मैडल, रजत पदक सहित कई सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। दो दिन पूर्व चतुर्थ दक्षिण एशियाई ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप के लिए शान्या भूटान जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन करने का मजबूत इरादा लेकर निकली थी। ठीक वैसा ही शान्या ने कर दिखाया। जहां उसने 2018-19 की श्रीलंका, नेपाल, भारत, भूटान आदि दक्षिण एशियाई देशों के बीच आयोजित ग्रेपलिंग स्पर्धा में भूटान के मोन्टू में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करके देशवासियों को गौरवान्वित किया है। वहीं गोल्ड मैडल विजेता सिठमरा जूनियर विधालय की कक्षा 8 की मीनाक्षी ने भी स्वर्ण पदक जीतकर गौरवान्वित किया है।
भूटान नरेश प्रतिनिधि ने गोल्ड मैडल से किया सम्मानित
शान्या को भूटान नरेश के सरकारी तंत्र के प्रतिनिधि लोकमान्य ग्रूम ने स्वर्ण पदक पहनाकर बधाई दी। बताते चलें शान्या ने अब तक उक्त स्वर्ण पदक के साथ एक अन्तर्राष्ट्रीय रजत पदक व दो राष्ट्रीय स्वर्ण व एक रजत पदक जीत कर अपने कैरियर की शानदार शुरूआत की हैैैै। विदेश की धरती पर शान्या की इस बेहतरीन स्वर्णिम सफलता पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी अकबरपुर आनन्द कुमार सिंह, केवी माती के प्राचार्य एके राय, डीआईओएस अरविन्द द्विवेदी, ग्रेपलिंग फेडरेशन आफ इण्डिया के संयुक्त सचिव लक्षमण अवार्डी, रविकान्त मिश्रा, सरस्वती शारदा विद्यालय के प्रबन्धक शिवकान्त त्रिपाठी सहित ग्रेपलिंग के कानपुर महासचिव सुनील चतुर्वेदी आदि ने बधाई दी है।
जिले के लोग बधाई देने घर पहुंचे
इधर विदेशी धरती पर ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में शान्या व मीनाक्षी के तिरंगा फहराने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। रूरा नगर के लोग मिष्ठान लेकर शान्या के घर पहुंचे। ग्रेपलिंग विजेता शान्या के पिता नवीन दीक्षित ने बताया कि बहुत ही गौरव की बात हैं, मैं अपनी बेटी पर गर्व महसूस करता हूँ। आज बेटी ने पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा शान्या व मीनाक्षी की घर वापसी हो रही है। वहीं शान्या ने भूूूटान से ही देेश की बेटियों के लिये उनके माता- पिता को संदेश दिया है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।