जिला संवाददाता इटावा
इटावा आवारा पशुओं के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने गांव के करीब 150 जानवरो को सरकारी स्कूल में छुट्टी के बाद बंद किया , सरसो की फसल नष्ट होने से परेशान है किसान, इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी का कहना स्कूल में जानवरों को छोड़ना गलत है, गौशालाओ के निर्माण को लेकर सी डी ओ का कहना गौशालाओ का काम चल रहा है जल्द ही आवारा गोवंश को इनमे पहुँचाया जायेगा,
इटावा के जसवंतनगर ब्लॉक के नगला तौर गाँव मे कल छुट्टी के बाद ग्रामीणों ने करीब 150 आवारा गौवंश को सरकारी स्कूल में बंद कर दिया गाँव मे इन दिनों सरसो की खेती हुई है जिसको इन आवारा गौवंश ने पूरी तरह से तहस नहस कर डाला है, गाँव वालों का कहना है कि गांव में घुसे हुए आवारा जानवरो के आतंक से उनका जीना दूभर हो गया है सर्दी के इस मौसम रात भर खेतो में रहकर उन्हें अपनी राते गुज़ारनी पड़ रही है फिर भी उनकी फसल यह जानवर फैसले बर्बाद कर रहे है इसी से नाराज़ होकर ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में आवारा गौवंश छोड़ दिये,
वही इस बारे में ज़िले के मुख्य विकास अधिकारी पी के श्रीवास्तव का कहना है कि स्कूल मवे जानवर छोड़ने की जानकारी उन्हें नहीं है फिर भी ऐसा हुआ है तो यह गलत है उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी
वही गौशालाओ को लेकर मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि प्रथम चरण में 52 गाँव मे गौशालाओ का निर्माण कार्य चल रहा है उसके बाद दूसरे चरण में 452 गाँव मे गौशालाओ निर्माण का काम किया जायेगा,



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।