बस्ती:विकास खंड सल्टौआ के ग्राम पंचायत पचानू में सांसद हरीश द्विवेदी ने सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 6 January 2019

बस्ती:विकास खंड सल्टौआ के ग्राम पंचायत पचानू में सांसद हरीश द्विवेदी ने सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

 
जिला संवाददाता  
 
विकास खंड सल्टौआ के ग्राम पंचायत पचानू में सांसद हरीश द्विवेदी ने  सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में इस तरह का भवन बन जाने से लोगों के लिए काफी सहूलियत मिलेगा। आसानी से शादी विवाह का कार्यक्रम भी कर सकते हैं, मोदी सरकार की सोच है हर गरीब परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। 

इसके लिए आयुष्मान भारत योजना बनाया कि  लोगों को निःशुल्क इलाज मिल सके। इस योजना के तहत हर गरीब परिवार को पांच लाख रुपए तक  इलाज कराने की सुविधा दिया है। वहीं सौभाग्य योजना के तहत हर मजरे तक बिजली पहुँचने व मुफ्त में बिजली का  कनेक्शन देने का  व्यवस्था बनाया गया है।


 हर गरीब महिलाओं व माताओ को घर में सुबह शाम भोजन बनाने में कोई परेशानी न हो उज्वला योजना के तहत घर घर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। सरकार की मंशा है 2022 तक कच्चे मकान में रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाया गया है और गांव गांव सर्वे भी करा लिया गया है। कहा कि सपा बसपा की सरकार सिर्फ सरकारी धन का बंदरबाट करने का किया है। जो सरकारे अब तक जो काम नही कर पाई वो काम मोदी सरकार ने चार साल में विकास करके दिखा दिया है। ग्राम प्रधान आशुतोष शुक्ल ने गांवों में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


इस मौके पर 

भाजपा नेता जिप्पी शुक्ल , नितेश शर्मा , ग्रामप्रधान विनोद कुमार पांडेय , प्रमोद पांडेय , आशीष शुक्ल , आलोक पांडेय , कृपा शंकर श्रीवास्तव , रवींद्र शुक्ल , सूर्य किशोर शुक्ल , राजेश चौधरी , चंद्रभान गुप्ता , रिंकू शुक्ल , रंगीलाल राजभर , राजकुमार चौरसिया , भीम मिश्र रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।