चीफ रिपोटर UP - चन्द्र मोहन तिवारी
भारतीय जनता पार्टी की
विधायक श्रीमती साधना सिंह द्वारा बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री
सुश्री मायावती के सम्बन्ध में की गयी अभद्र एवं अनैतिक टिप्पणी की
कांग्रेस पार्टी तीव्र निन्दा करती है।प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि उ0प्र0
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर सांसद ने उक्त भाजपा विधायक के
अमर्यादित बयान की घोर भतरसना की है। उन्होने कहा है कि सार्वजनिक जीवन
में व्यक्तिगत आरोपों का कोई स्थान नहीं है विशेषकर महिलाओं के प्रति
मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। यह सार्वजनिक जीवन और महिलाओं के प्रति
मर्यादा का विशेष ध्यान भारतीय
संस्कृति को तार-तार करने वाला आचरण है।
प्रवक्ता
ने कहा कि सुश्री मायावती उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रही हैं
और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। एक महिला जनप्रतिनिधि
द्वारा एक राष्ट्रीय पार्टी की महिला अध्यक्ष के बारे में इस प्रकार की
अशोभनीय टिप्पणी के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश के
मुख्यमंत्री द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी है और न ही
भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व सहित प्रधानमंत्री ने भी इसका संज्ञान लिया।
इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी सहित प्रधानमंत्री और
मुख्यमंत्री की इसे मौन स्वीकृति है। इससे यह भी साबित होता है कि भारतीय
जनता पार्टी और प्रधानमंत्री सहित इनके वरिष्ठ नेताओं की नजर में महिलाओं
का कितना सम्मान है।
सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी और संज्ञान में न लेने वाली बातों पर तो महिला
आयोग महिलाओं के विरूद्ध आचरण का संज्ञान लेता है किन्तु बसपा की राष्ट्रीय
अध्यक्ष जो कि अनुसूचित जाति की महिला हैं उनके विरूद्ध इतने गंभीर आरोप
एवं घटिया टिप्पणी की केन्द्रीय महिला आयोग अथवा राज्य महिला आयोग ने कोई
संज्ञान नहीं लिया है इससे महिला आयोग का पक्षपातपूर्ण रवैया पूरी तरह
उजागर हो गया है। इससे यह साफ परिलक्षित होता है कि चाहे वह केन्द्रीय
महिला आयोग हो अथवा राज्य महिला आयोग हो, वह सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता
पार्टी के इशारों पर कार्यवाही कर रहा है।कांग्रेस
पार्टी मांग करती है कि प्रधानमंत्री इस अभद्र टिप्पणी का संज्ञान लेते
हुए भाजपा विधायक श्रीमती साधना सिंह के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।