उन्नाव - पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 18 January 2019

उन्नाव - पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा

रिपोर्ट - विशाल सिंह

उन्नाव पुलिस की मुस्तैदी के चलते जिला के बारासगवर थाना इलाके में अवैध असलहा फैक्ट्री का भण्डाफोड़ हुआ पुलिस ने नजायज तरीके से असलहा बनाने वाले उपकरण व बने अधबने तमंचे सहित गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है उन्नाव पुलिस इसे लोकसभा चुनाव के मद्दे नज़र बड़ी सफलता भी मान रही है वहीं इस छापेमारी पर पुलिस कप्तान हरीश कुमार ने टीम को इनाम देने का भी ऐलान किया है
 



उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र के गढ़ेवा पुल के पास से पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान असलहा बनाने वाले दो अभियुक्तों गिरफ्तार किया है लेकिन भागने के प्रयास में उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी करी, इन तस्वीरों में पुलिस की हिरासत में दिख रहे दोनों शातिर असलहा बनाने में मास्टर हैं, इनकी निशानदेही पर असलाह बनाने वाले उपकरण सहित एक दर्जन से अधिक पकडे गए निर्मित व अर्धनिर्मित असलहे के साथ दबोच लिया फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
 




उन्नाव एसपी हरीश कुमार बतया
जनपद उन्नाव पुलिस के द्वारा एक बहुत ही एक असलहा बनाने की फैक्ट्री की रिकवरी की गयी है और इस रिकवरी में इस दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है आगे आने वाला लोकसभा का चुनाव भी है ये भी सम्भावना है कि हो सकता है कि इस असलहों का उपयोग निकट भविष्य में आने वाले चुनाव में होता, यदि ये न पकड़े जाते इसका दुरुपयोग किये जाने की संभावना थी, पूरी फैक्ट्री एक तो असलहा बनाने की बरामद हुई है असलहा फैक्ट्री एक तो बहुत ही अच्छी क़्वालिटी के असलहा रिकवर हुवे है और उन असलहों में हर प्रकार के असलहा है पुलिस पार्टी के ऊपर फायर किया जिसमें इन पर 307 ,पुलिस मुठभेड़ का भी मुकद्दमा दर्ज है और इसके पहले भी ये अभियुक्तगढ़ शातिर अपराधी है हम पुलिस पार्टी को 10 हजार रुपये का इनको इनाम भी घोषित करते है और साथ साथ मे इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुवे इन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही भी करते है ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।