ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
रामादेवी
चौराहे पर जाम की समस्या और अवैध स्टैण्डों की अराजकता से शहर वासियो को
काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यहां पर एक तरफ अवैध टैम्पो स्टैंड
जीटी रोड पर क्षेत्रीय पुलिस की मिली भगत से चल रहा है तो दूसरी तरफ
एयरपोर्ट को जानी वाले रस्ते में ठेले वाले और डग्गामार बसों का आतंक
दिखाई देता है। जिससे आम जनता को हर दिन जाम से दो चार होना पड़ता है
लेकिन इसके बावजूद क्षेत्रीय पुलिस अपनी आखे बंद करे हुए है। बीते गुरुवार को एडीजी ने रामा देवी चौराहे का निरिक्षण भी किया था और अवैध रूप से बने हुए टैम्पो स्टैंड को हटाने के निर्देश के साथ साथ डग्गामार बसों और एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर हुए अवैध कब्जे को भी हटाने के निर्देश भी दिए थे लेकिन सब टॉय टॉय फिस्स साबित होता हुआ दिखाई दिया।शास्वत टाइम्स की टीम ने जब शुक्रवार को इसका रिएल्टी चेक किया तो सब कुछ एक बार फिर वैसा ही दिखाई दिया जैसा पहले था ना तो अवैध स्टैंड हटाई दिए ना ही ठेले वाले और ऐसे में एयरपोर्ट को जाने वाले रास्ते में जाम और केवल जाम ही दिखाई दिया। जिससे आम जनता पूरी तरह त्रस्त दिखाई दी। ऐसे में एक बात तो साफ है की अधिकारियो के आदेशों का चकेरी थाना इंचार्ज को कोई फर्क नहीं पड़ता।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।