रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
मेरापुर में खेत में पानी लगाने गये ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी
गयी| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| मृतक
के पिता ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी| मेरापुर थाना क्षेत्र
के ग्राम देवसनी निवासी 40 भान सिंह राजपूत पुत्र अमर सिंह राजपूत बीती रात
गाँव के ही निकट अपने गेंहू की फसल में पानी लगाने गये थे| लेकिन रात में
वापस ना आने परत में पानी लगाने गये ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी
गयी|
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| मृतक
के पिता ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी| मेरापुर थाना क्षेत्र
के ग्राम देवसनी निवासी 40 भान सिंह राजपूत पुत्र अमर सिंह राजपूत बीती रात
गाँव के ही निकट अपने गेंहू की फसल में पानी लगाने गये थे| लेकिन रात में
वापस ना आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की| जिससे उसका शव गाँव के ही छेदालाल
के खेत में पड़ा मिला|उनके गले में लाल रंग की चादर का फंदा पड़ा था| जिससे
उसका गला घोट देनें का अनुमान लगाया जा रहा है|घटना पर मृतक की माँ
वीरवती,पत्नी रीता आ गयी| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना मिलने पर
एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ राजवीर सिंह,प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने
जाँच पड़ताल की| मृतक के पिता अमर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी|एएसपी त्रिभुवन
सिंह, ने बताया की जाँच की जा रही है| पोस्टमार्टम कराया जायेगा| जाँच के
बाद कार्यवाही की जाएगी|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।