फर्रुखाबाद - गायब हुई बालिका का शव पूर्व सैनिक के घर में मिला .... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 13 January 2019

फर्रुखाबाद - गायब हुई बालिका का शव पूर्व सैनिक के घर में मिला ....

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

फर्रुखाबाद के कायमगंज में बीते दिन से गायब हुई बालिका का शव पूर्व सैनिक के घर में पड़ा मिलने से गांव में मातम सा फ़ैल गया । बच्ची को देखने वालो की मौके पर भीड़ लग गयी। बालिका के गले को एक शर्ट से दबाया गया था। पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।



मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला बिधि निवासी प्रदीप पाल की पांच वर्षीय पुत्री बीते शुक्रवार को दोपहर लगभग ढाई बजे अचानक खेलते हुए कही गायब हो गयी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नही चला। जिसके बाद बालिका के पिता प्रदीप पाल ने कोतवली में गुमशुदगी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। तभी आज शाम को  उसकी चप्पल गांव के ही पूर्व सैनिक राम सुरेश पुत्र उत्तम सिंह के खाली पड़े मकान के बाहर पड़ी मिली। जिसकी सूचना परिजनों को दी गयी। मौके पर बालिका के पिता प्रदीप पाल व माँ पूजा आदि आ गयी।





जानकारी मिलने पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये। उन्होंने पूर्व सैनिक के खाली पड़े घर की तलाशी ली तो उन्हें घर के कमरे में भरे भूसे में उसका शव पड़ा मिला। उसके गर्दन में उसकी ही टीशर्ट पड़ी बंधी हुई थी। जिससे यह साफ हो गया की बालिका की हत्या गला घोंटकर की गयी। बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जाहिर की जा रही है। सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ राजवीर सिंह,एसडीएम अनिल कुमार,डॉग स्कोट आदि मौके पर आ गयी। पुलिस ने जाँच पड़ताल तेज कर दी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।