सुलतानपुर - जिलाधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलायी जा रही मुहिम की सराहना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 12 January 2019

सुलतानपुर - जिलाधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलायी जा रही मुहिम की सराहना





जिला संवाददाता

सुलतानपुर 11 जनवरी, प्रयागराज कुम्भ में संस्कृति विभाग के तरफ से लोकगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सेक्टर 13 सरस्वती मन्च पर लोक प्रिय गायक विवेक पाण्डेय की प्रस्तुति प्रयागराज में किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी विवेक ने आज कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान एनवायरर्नमेन्ट सेवा संस्थान एवं भगवानदीन मेमोरियल चिरंजीव चैरिटेबल ट्रस्ट अयोध्या के सदस्य व लोकगीत की टीम जाते समय अपनी शुभकामनाएं देते हुए संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर चलायी जा रही मुहिम ‘‘वृक्ष लगाएं हर इंसान, पैदा हो जब घर संतान, शादी का जब उत्सव आए, वर वधु मिलकर पौध लगाएं‘‘ के तहत लगभग 14 हजार से अधिक पौध रोपित करने की सराहना की।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पूरे प्रदेश में अयोध्या की एक अलग पहचान दिलाने वाले एनवायर्नमेन्ट सेवा संस्थान के संस्थापक श्रवण जीत कनौजिया व टीम के सदस्य लोकप्रिय गायक विवेक पाण्डेय, मोहित मिश्रा, वृज मोहन तिवारी, राजेन्द्र कुमार, राम स्वरूप, अश्वनी भारती, प्रहलाद की जिलाधिकारी ने हर सम्भव सहयोग करने आश्वासन दिया। इसके पूर्व में श्रवण कनौजिया द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण चन्दन, कपूर व सुपारी का पौध रोपित किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।