लखनऊ -महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
इस बार लोकसभा चुनावों में देश का
नया प्रधानमंत्री चुनेगी। भाजपा ने सत्ता में आने पर जनता को छला है, धोखा
दिया है। षडयंत्र करना और नफरत फैलाना ही उसकी आदत है। आज पश्चिमी बंगाल से
विपक्षी एकता का जो संदेश जा रहा है पूरे देश में उसका असर होगा। भाजपा की
उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
उक्त उद्गार आज पश्चिम
बंगाल में मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष अखिलेश यादव ने व्यक्त किए। यहां लोगों ने यादव का भव्य
स्वागत किया। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो
समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हुआ है उससे पूरे देश में
खुशी की लहर पैदा हुई है। नए साल में बदलाव आने पर और नया प्रधानमंत्री
मिलने पर लोगों को बहुत खुशी होगी। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और
राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश में साथ आ जाने से भाजपा में हताशा है।
भाजपा नेता बैठक दर बैठक कर रहे हैं कि कैसे एक सीट ही बचा ली जाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे खिलाफ कहा जाता है कि हमारे बीच
दूल्हे ज्यादा हैं। हमारा कहना है कौन दूल्हा होगा यह जनता तय करेगी। लेकिन
जो फेल हो गए, जिन्होंने देश का विनाश किया वे बताएं कि दूसरा नाम कौन है?
अभी जो नाम है उसने तो बुरी तरह निराश किया है। उन्होंने कहा कि हमने तो
भाजपा से ही गठबंधन करना सीखा है। भाजपा ने 40 दलों से गठबंधन कर सरकार
बनाई अब चुनाव आया तो इस गठबंधन में सीबीआई, ईडी आदि को भी जोड़ रहे है।
दूसरी तरफ हमने जनता का साथ लिया है, वहीं 2019 का फैसला करेगी। यादव ने कहा कि भाजपा काम पर वोट नहीं मांगती, वह तो साजिशें
करती है। हमें इनकी साजिशों के फेर में न पड़कर भाजपा को पराजित करना है।
लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने का अभियान आज से शुरू हो गया है।
हम एक-एक सीट जीतेंगे और भाजपा का सफाया करेंगे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।